भाभी को बस में बैठाने जा रहा था देवर, फोरलेन पर ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत
दो दिन पहले इंदौर से आई भाभी को वापस चौपाटी बस स्टैंड छोड़ने जा रहे देवर की स्कूटी को जावरा के भीमाखेड़ी चौराहे के पास फोरलेन ओवरब्रिज चढ़ते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त किया जबकि ड्राइवर मौके से भाग निकला।
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास रोड किनारे लगी गर्म कपड़ों व खिलौनों की दुकानें तत्काल हटवाईं क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि देवर-भाभी खिलौने खरीदने रुके थे और वापस जाते समय ट्रक की चपेट में आ गए। आईए पुलिस ने शवों को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहीं मामला सिटी थाना क्षेत्र का होने से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो दिन पहले ही गई थीं जावरा
सियागंज निवासी मुस्तफा बोहरा की पत्नी रजिया परिवार से मिलने के लिए दो दिन पहले जावरा गई थीं। सोमवार सुबह 9 बजे इंदौर वापस आने के लिए छाेटे देवर काईद जौहर पिता फखरुद्दीन मिठाई वाला के साथ स्कूटी (एमपी 43 डीटी 0817) से बस स्टैंड जा रही थीं। रास्ते में भीमाखेड़ी चौराहे के पास फोरलेन ओवरब्रिज चढ़ते वक्त मंदसौर तरफ से आ रहे ट्रक (आरजे 50 जीए 3625) ने उन्हें चपेट में ले लिया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और देवर-भाभी के शव क्षत-विक्षिप्त हो गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
औद्योगिक थाना प्रभारी जनकसिंह रावत ने बताया कि शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और ट्रक को थाने पर खड़ा करवाया। कायमी के लिए सिटी थाना पुलिस को सूचना दी। सरकारी अस्पताल जावरा में पदस्थ चिकित्सक ने दोनों मृतक का पीएम कर शव परिजन के सुपुर्द किया, जिसे बाद में रस्मानुसार कब्रिस्तान में दफनाया गया। बोहरा समाज के सेक्रेटरी मुस्तफा तेलवाला ने बताया कि काईद बोहरा की पिपलौदा रोड पर बैग की दुकान है। सुबह दुकान से पहले वे भाभी को छोड़ने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-brother-in-law-was-going-to-make-her-sit-in-the-bus-the-truck-rammed-on-the-fourlane-both-died-128064164.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं