A description of my image rashtriya news राज्य सेवा परीक्षा-2020 का विज्ञापन जारी; 11 जनवरी से आवेदन, परीक्षा 11 अप्रैल को - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

राज्य सेवा परीक्षा-2020 का विज्ञापन जारी; 11 जनवरी से आवेदन, परीक्षा 11 अप्रैल को

आखिरकार एमपी पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा-2020 का विज्ञापन जारी कर दिया। इसमें 235 पद निकाले हैं। प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को दो शिफ्ट में होगी। पहला परचा सामान्य अध्ययन और दूसरा सामान्य अभिरुचि परीक्षण का होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होगी।

10 फरवरी की रात 12 बजे तक आवेदन हो सकेंगे, जबकि त्रुटि सुधार 15 जनवरी से 12 फरवरी तक होगा। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी। वन सेवा परीक्षा भी इसके साथ ही होगी। पीएससी की परीक्षा इस बार 235 पदों के लिए हो रही है।

इसमें सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी कलेक्टर के 27 और पुलिस विभाग में डीएसपी के 13 पद हैं। जबकि जिला जेल अधीक्षक के 3 पद हैं। बता दें कि कोरोना संकट और ओबीसी आरक्षण का मामला कोर्ट में होने के कारण परीक्षा बार-बार टल रही थी। राज्य शासन ने भी खाली पदों की संख्या देरी से तय की। पीएससी को 2021 में 40 से ज्यादा परीक्षाएं लेना होगी। इनमें 2019 की ही दर्जनभर से ज्यादा परीक्षाएं हैं। 2020 और 2021 की भी सभी परीक्षाएं कराना होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएससी की परीक्षा इस बार 235 पदों के लिए हो रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/advertisement-for-state-service-examination-2020-released-application-from-11-january-examination-on-11-april-128064112.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.