A description of my image rashtriya news मशीनों से रेत निकाल कर ओवरलोड वाहनों से हो रहा परिवहन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मशीनों से रेत निकाल कर ओवरलोड वाहनों से हो रहा परिवहन

आलीपुरा थाना के टीला, आलीपुरा, धसान नदी से बेरोकटोक रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टरों, ट्रकों व डंपरों में भर कर यूपी भेजा जा रहा है। रोज 2 से 4 सैकड़ा ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन किया जा रहा है।

यहां की खदानों से जेसीबी व पोकलेन मशीनों के द्वारा निकाली गई रेत आलीपुरा थाना, नौगांव थाना और ओरछा रोड थाना क्षेत्र से निकल कर छतरपुर जाती है। इसे कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। रेत लेकर जाने वाले ट्रैक्टर चालक कहते हैं कि सारी जवाबदारी रेत ठेकेदार की होती है, हमें केवल छतरपुर तक रेत पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाती है। ठेकेदार 2000 से 2800 रुपए ट्रैक्टर और 6 हजार से 10 हजार तक में हाइवा व डंपर से रेत बेची जाती है। यह बिना पिटपास की रेत के आसपास क्षेत्र में हरपालपुर, रानीपुर, अमा, इमलिया, रगौली होते हुए कुलपहाड़ बेलाताल उत्तर प्रदेश भी रेत भेजी जा रही है। यह सभी ट्रैक्टर, डंपर ओवरलोड होकर निकलते हैं।

माफिया द्वारा रात-दिन बिना नंबर के ओवर लोड ट्रैक्टरों व वाहनों से रेत निकाली जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/transportation-of-overload-vehicles-by-removing-sand-from-machines-128059992.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.