A description of my image rashtriya news जिला बदल आराेपी सहित तीन ने युवक पर चाकू रॉड से किया हमला - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

जिला बदल आराेपी सहित तीन ने युवक पर चाकू रॉड से किया हमला

सागर के मकराेनिया थाना क्षेत्र में एक जिला बदर आराेपी और उसके दाे साथियाें ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। तीनों ने मिलकर एक युवक पर चाकू व राॅड से हमला कर दिया। हालांकि घायल काे गंभीर चाेट तो नहीं आई है, लेकिन सिर पर चाकू से वार के निशान स्पष्ट बने हुए हैं। मकराेनिया थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि घटना बीती रात की है।

आशीष मिश्रा, तरुण साेनी व सुखदेख मिश्रा तीनाें का नरसिंहपुर राेड पर पेट्राेल पंप के पास कृष्णानगर निवासी अंकित गंधर्व से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हाे गया। तीनों युवक शराब के नशे में थे। जिस पर तीनाें ने अंकित पर चाकू व राॅड से हमला कर दिया। टीआई ने बताया कि आराेपियाें में से आशीष के जिला बदल का नाेटिफिकेशन जारी हाे चुका है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। आराेपियाें के खिलाफ धारा 324 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

आशीष मिश्रा व तरूण सोनी दोनों क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं। आशीष के खिलाफ एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला भी चल रहा है। जिसमें वह करीब एक माह जेल में बंद रहा और अभी हफ्ते भर पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद फिर वारदात को अंजाम दे दिया। तो वहीं तरूण सोनी पर भी एक मामला पहले से चल रहा है। छापेमारी में इनके घर से पुलिस हथियार भी बरामद कर चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस थाना मकरोनिया


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/three-youths-including-the-district-change-arappi-attacked-the-young-man-with-a-knife-rod-128063741.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.