A description of my image rashtriya news चोरों ने एक ही घर को 9 महीनों में दूसरी बार बनाया निशाना, स्कूटी के साथ 75 हजार नकदी पर किया हाथ साफ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

चोरों ने एक ही घर को 9 महीनों में दूसरी बार बनाया निशाना, स्कूटी के साथ 75 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

सागर के गढ़ाकोटा में बदमाशों ने एक ही घर को 9 महीने में दूसरी बार अपना निशाना बनाया। चोर सूने घर से स्कूटी व नकदी पर हाथ साफ कर गए। नगर के जगदीश वार्ड निवासी पांडेय परिवार के सूने घर में अज्ञात चोर स्कूटी के साथ नकदी रुपए ले गए। घर में पिछले चार दिन से कोई नहीं था। घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही सागर से डॉग स्कवाड व फिंगर एक्सपर्ट्स की टीम ने पहुंच कर जांच की।

घटना की जानकारी देते हुए सीमा पाडेय ने बताया कि 25 दिसम्बर को वे सागर गई थी। वहां उनकी लड़की की डिलीवरी हुई है। तब से वे सागर में ही थी और गढ़ाकोटा में घर सूना था। उन्होंने बताया कि जब वे सोमवार को वापस लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। चोर घर से स्कूटी, सीसीटीवी का डीवीआर, होम थेयटर और दूध डेयरी के दीवान में रखे 75 हजार रुपए नकदी ले गए।

उन्होंने बताया कि इसके पहले 18 फरवरी को भी उनके घर चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत एसपी सागर, एसडीओपी रहली में की गई थी, लेकिन पुलिस अब तक चोरों की तलाश नहीं कर सकी। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस चोरी की मामले में जांच कर रही है। चोर अपने साथ स्कूटी, कुछ नकदी व अन्य सामान ले गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चोरी की वारदात के बाद सोमवार को घर में जांच करने पहुंची पुलिस


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/burglars-targeted-the-same-house-for-the-second-time-in-9-months-scooty-cleared-75-thousand-cash-128063758.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.