rashtriya news कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष बने सै. शहज़ाद अली. - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष बने सै. शहज़ाद अली.

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष बने सै. शहज़ाद अली.

नेपानगर कांग्रेस पार्टी द्वारा नेपानगर विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में सैय्यद शहज़ाद अली को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आई टी एवं सोशल मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव अरशद खान ने बताया अली के युवा होने का पार्टी को लाभ मिलेगा और उपचुनाव में कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी 


इसी उद्देश्य को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के अनुमोदन तथा जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो. इदरीस खान एडवोकेट की अनुशंसा पर सैय्यद शहज़ाद अली को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र सिंह, आर.के दोगने, शहर जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन, पूर्व विधायक हामिद काजी, रविन्द्र महाजन, रघुनाथ चौधरी, नगर अध्यक्ष सोहन सैनी, विजेता चौहान, विनोद मोरे, विनोद पाटिल, कुलदीप श्रीवास्तव, राजेश पटेल लारा, प्रोमोद आमोदे, जगमीत सिंह जॉली, कांग्रेस प्रत्याशी रामकिसन पटेल एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.