rashtriya news आज क्या है आपके लिए शुभ और अशुभ जानिए नारायण भविष्य वाणी से - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आज क्या है आपके लिए शुभ और अशुभ जानिए नारायण भविष्य वाणी से



💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
0️⃣6️⃣OCTOBER 2020

    आज मंगलवार, आश्विन मास (अधिक) कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, कृतिका नक्षत्र , सिद्ध योग , बालव कौलव करण।* उत्तर दिशाशुल

चंद्रमा मेष राशी में। अभिजत मुहर्त सुबह 11 54 से 12 41 तक। सूर्योदय सुबह 6 26 बजे, सूर्यास्त शाम 6 09 बजे ।
*ध्यानगुरु डॉ नारायण ज्योतिषाचार्य* सिरसा

*आज के योग के अनुसार* आज के दिन आप हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें शाम के समय गायत्री जाप करें। गाय को रोटी खिलाते समय हाथ अवश्य जोड़े।

मन्त्र -- ।। ओम भूर्भुव स्व तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदयात् ।।

*राहुकाल*
❌आज दोपहर 3:05 से 5:00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें❌

*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज के दिन किसी प्रकार का रिस्क वाला काम हो तो ना करें। वाहन के व्यापारी छोटी दूरी की यात्रा संभलकर करें । पुरानी चीजों को नष्ट ना करें और कबाड़ का सामान भी ना बेचे। कृषि संबंधी उपकरण आज खरीदे जा सकते हैं और काम भी किया जा सकता है। उत्तर दिशा में यात्रा करनी हो तो काली मिर्च या अजवाइन खाकर जाएं। आज के दिन हवन , जाप, पूजा अर्चना, दान पुण्य किया जा सकता है। बाल और नाखून ना काटे। प्रपोज़ ना करें। विवाह का सामान खरीदें। पडोस में उधार ना लें। पौधा लगाएं।

*भोजन उपाय* - आज भोजन में भोजन के साथ गुड़ जरुर खाए

*दान पुण्य उपाय* - आज चूरमा बनाकर गरीब बच्चों को बांटे।

*वस्त्र उपाय* - आज लाल रंग के वस्त्र धारण करे परन्तु काले या भुरे रंग के वस्त्र ना पहनें।

*वास्तु उपाय* - शाम के समय घर में गुगुल और कपूर का धुप जरुर करे।

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
*लाल किताब या वस्तु के अकॉर्डिंग घर में मछली रखने के लिए कहते हैं लेकिन असल में ज्योतिष में ऐसा नियम नहीं है यह करना अशुभ ही है* इस बारे में जल्द ही एक पोस्ट लिखी जाएगी।

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप गुड का चूरमा बच्चों को बांटे और धार्मिक संस्था में श्रमदान करें तुलसी माता के पौधे में जल अर्पण करें

स्वप्न विचार--
आग का विकराल रूप देखना इसका अर्थ है किसी पार्टी में जाना या फिर घर में झगड़ा होना।

*नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय और धार्मिक जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाती है* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।


💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
0️⃣6️⃣OCTOBER 2⃣0⃣2️⃣0️⃣

मेष- आपके लिए समय शुभ चल रहा है | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार इस लाभदायक समय का लाभ आप नया काम शुरू करके या फिर कही सोच समझकर इन्वेस्ट करके उठा सकते है | व्यापार व्यवसाय में तेज़ी रहेगी |

वृषभ- आपके लिए समय ठीक है नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आप कुछ काम करना चाहे तो इस समय में मध्य से पहले शुरू करे ये आपके लिए शुभ समय चल रहा है जो काम करोगे उसमे सफलता ही मिलेगी लेकिन परिवार की सलाह और खुशियों को नज़र अंदाज न करे |

मिथुन- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। इसलिए पिछली बातो को भूलकर नए सिरे से अपने काम में लग जाये आगे आगे आपके रस्ते खुलते ही चले जायेगे और लाभ भी मिलता चला जायेगा |

कर्क- आपके लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है । कोई न कोई बात परेशांन कर सकती है | आपका स्वास्थ्य भी संभाले और कार्य अधिकता से बचे | बिना मतलब किसी पर आरोप न लगाये | अपनी भाषा और वाणी पर संयम रखे | सच का साथ न छोड़े |

सिंह- डॉ नारायण आचार्य के अनुसार आपके लिए आज का दिन अच्छा है यदि आपके जीवन साथी आपसे दूर है तो आज आपको अवश्य याद कर रहे हैं | आप भी अपने साथी की तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगे | लेकिन आप अपने मुंह से किसी की बुराई ना करें।

कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक है आशा के अनुसार आपके कार्य आगे बढ़ेगे और लाभ का भी आश्वासन मिलेगा | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार लापरवाही आज आपके लिए नुकसान दायक सिद्ध हो सकती है | आपको अपने मित्रो पर विश्वास रहेगा लेकिन नए लोगो पर विश्वास न करे |

तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा है सोचे समझे सभी काम बनते ही चले जायेगे | आय में बढ़ोतरी होगी | डॉक्टर नारायण सिरसा बता रहे हैं यदि आज आप ध्यान करते हैं तो आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा | यात्रा पर भी आप जाना चाहें तो जाये |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन ज्यादा ठीक नहीं है | बैठे बैठाए कोई समस्या आ सकती है इसलिए पुरे दिन सावधान रहे और जो भी करे वो बहुत सावधानी से और सोच समझकर करे नहीं तो आज की हानि आपको काफी दिनों तक भरपाई न हो सके ऐसी हो सकती है |

धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन दिन है आपके लिए आज काफी लाभ के अवसर चलकर खुद दरवाजे तक आयेगे | डॉ नारायण सिरसा के अनुसार आपकी योग्यता और कार्यशैली की सर्वत्र प्रशंसा होगी | भाई बहन में मुलाकात और प्रेम बढेगा | आपके लिए यात्रा सुखद होगी |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आवश्यक कार्यो में प्रगति होने के साथी ही लाभ भी मिलेगा | मित्रो का साथ रहेगा | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार परिवार में खुशिया बढ़ेगी | आपसी मेलजोल से काम करे | लेनदेन के मामले भी आज ही निपटा ले | धन मिलने के योग प्रबल बने हुए है |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शुभ दिन है। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आपको आज किसी नए जॉब अथवा काम की ऑफर मिल सकती है । आप किसी भी काम को करोगे तो उसमे सफलता मिलेगी | शारीरिक रोगों को ध्यान में रखें। उपचार करें। आपको अपने अन्दर विश्वास जगाना होगा |

मीन- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार दोपहर 01 :00 बजे के बाद आपकी राशि में सुधार होगा | सुबह-सुबह कडवी भाषा में कुछ न कहे नहीं तो आपका ही अपमान हो सकता है | फिजूल खर्ची पर भी कंट्रोल करें | व्यापार की दृष्टि से दिन उत्तम होगा। नारायण भविष्यवाणी

*नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.