A description of my image rashtriya news सीएम की सभा में सुकलाल खानू साथियों के साथ हुए - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सीएम की सभा में सुकलाल खानू साथियों के साथ हुए

सीएम की सभा में सुकलाल खानू साथियों के साथ हुए भाजपा में शामिल
- कांग्रेस में मचा हडकंप, एक के बाद एक कांग्रेस छोडकर जा रहे नेता, कार्यकर्ता
बुरहानपुर। ग्राम डाभियाखेडा में गुरूवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान की सभा में खकनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेता मांजरोदखुर्द निवासी सुकलाल खानू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अपने कईं साथियों के साथ उनके भाजपा में आने से कांग्रेस में हडकंप मचा हुआ है। इससे पहले भी कईं कार्यकर्ता, नेता कांग्रेस छोडकर भाजपा में आ चुके हैं। जिसके बाद कांग्रेसी दबाव की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा में जाते ही कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में लाने का दबाव बना रहे हैं। तीन चार दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नेपानगर के वार्ड 14 के पार्षद रविंद्र जामुनकर ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेसियों ने दबाव की राजनीति शुरू कर दी और दूसरे दिन ही पार्षद ने दबाव में आकर यह कहा कि मुझे दबाव बनाकर ले जाया गया था जबकि वह स्वैच्छा से पार्टी में आए थे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने उनका मंच पर स्वागत भी किया था। उनके साथ एक पूर्व पार्षद राजेंद्रसिंह और नेपानगर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष गेंदालाल मौर्य ने भी पार्टी छोडकर भाजपा का दामन थामा था, लेकिन यह बात कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रही है। जबकि कांग्रेस कद्दावार नेता से लेकर कार्यकर्ता तक लगातार कांग्रेस छोड छोडकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिससे कांग्रेस की जमीन खिसकती नजर आ रही है और कांग्रेस प्रत्याशी रामकिसन पटेल की हार तय मानी जा रही है। यही वजह है कि जो भी भाजपा में आ रहे हैं कांग्रेस उन पर दबाव बना रही है। सुखलाल खानु के साथ ही उनके कईं साथियों ने अब भाजपा का समर्थन दे दिया है।
भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर ने शुक्रवार को ग्राम निमंदड, सावली एवं मोहनगढ़, खड़की में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि भाजपा को वोट दें ताकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहें और प्रदेश का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जो भी विकास के काम अधूरे रह गए हैं वह हम पूरा कराएंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कैलाश एकनाथ चौधरी,  संजय मधुकर चौधरी, अशोक रघुनाथ चौधरी, स्वप्निल अशोक चौधरी, अनिल दगड़ू चौधरी, प्रवीण पटिल, विठ्ठल दत्तू पाटिल, मनोज जगनाथ पाटिल, किरण रवि पाटिल, किरण दत्तू महाजन, किशोर वामन चौधरी, विजय मधुकर चौधरी, किशोर काकाजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, युवराज महाजन, नेपानगर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.