A description of my image rashtriya news मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को दी बधाई एवं शुभकामनाएंे कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह प्रथम स्थान से सम्मानित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को दी बधाई एवं शुभकामनाएंे कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह प्रथम स्थान से सम्मानित

बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड9424525101) - कायाकल्प अभियान, निरोगीकाया अभियान तथा दस्तक अभियान के तहत आज आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वर्ष 2019-20 के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तीन श्रेणियों में अवार्ड का वितरण की घोषणा की।  


जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह को पूर्व जिला सिवनी के तत्कालीन कलेक्टर के रूप में जिला अस्पताल सिवनी में कायाकल्प अभियान, निरोगी काया अभियान तथा दस्तक अभियान के तहत किये गये बेहतर कार्य एवं सामंजस्य के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख की राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया है तथा उन्हें बधाई एवं शुभकानाऐं दी।  साथ ही जिला अस्पताल सिवनी को 40 लाख की राशि के पुरुस्कार की घोषणा की है।


वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री प्रवीण ंिसंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में की गई अपनी रणनीति एवं कार्यशैली से अवगत कराया तथा कहा कि आगे भी इसी क्षमता के साथ मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.