rashtriya news घाघरला की कटाई को अवैध बताते हुए जागृत आदिवासी दलित संगठन द्वारा सौंपा गया कलेक्टर एवं DFO के नाम शिकायत पत्र - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

घाघरला की कटाई को अवैध बताते हुए जागृत आदिवासी दलित संगठन द्वारा सौंपा गया कलेक्टर एवं DFO के नाम शिकायत पत्र




बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101)घाघरला में अवैध कटाई की खबर लगने के बाद जागृत आदिवासी दलित संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा यह पता लगाया गया है कि ग्राम हैदरपुर के घाघरला बीट में दूसरे जिले के लोगों से पैसे लेकर उन्हें लाया जा रहा है। संगठन को यह भी खबर मिली है कि इसमें कुछ राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी इसमे जुड़े है। पूरे प्रदेश में हजारों - लाखों वन अधिकार अधिनियम के दावेदार अपने वन अधिकार से वंचित है। ऐसे में उनके कानूनी एवं संवैधानिक संघर्ष की आड़ में इस तरह की अवैध कटाई का हम पुरजोर विरोध करते है ।



वन अधिकार अधिनियम अंग्रेज ज़माने से चले आ रहे एतिहासिक अन्याय को खत्म करने के लिए कानून के रूप में आया। उसके अंतर्गत पात्र दावेदारों के कानूनी एवं संवैधानिक संघर्ष में दावेदारों के साथ संगठन हमेशा खड़ा रहा है, और आगे भी रहेगा। परंतु, कानून या संगठन के आड़ में जंगल का नुकसान करने वालों के भी खिलाफ संगठन खड़ा होगा। इसके पहले भी संगठन द्वारा DFO को सोनूद बीट के झंडाबल्ली में रेंजर की सहमती से चल रही अवैध कटाई के बारे में अवगत कराया गया, जिसके बाद DFO ने रेंजर पर कार्यवाही भी की। 



घाघरला में हुई अवैध कटाई के विरुद्ध शिकायत करते हुए संगठन द्वारा 
जिला कलेक्टर एवं DFO के नाम का पत्र SDM को सौंप कार्यवाही की मांग की गई है, कि - 
1. घाघरला में हो रही अवैध कटाई पर अतिशीघ्र रोक लगाई जाए।
2. अवैध कटाई में शामिल सभी कर्मचारियों, राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

हमारे द्वारा निरंतर शासन प्रशासन के साथ कानूनी रूप से वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की बात रखी गई है। इसके साथ, यदि कहीं पर भी कानून या संगठन की आड़ में नए लोगों द्वारा अपात्र लोगों द्वारा अवैध कटाई दिखाई पड़ती है, तो उसकी जांच करने में हमारा प्रशासन के साथ सहयोग भी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.