rashtriya news अभाविप से जुडे नेता बने मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष का बढेगा कद- सरकार में शामिल तीन मंत्री अभाविप के लंबे समय से रह चुके हैं पदाधिकारी - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

अभाविप से जुडे नेता बने मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष का बढेगा कद- सरकार में शामिल तीन मंत्री अभाविप के लंबे समय से रह चुके हैं पदाधिकारी

बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101) हाल ही में मप्र सरकार के नए मंत्रीमंडल का गठन हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े अरविंद भदौरिया, इंदर सिंह परमार औश्र मोहन यादव को भारी भरकम विभाग सहकारिता, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रालय मिला है।

 जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और भाजपा नेता विपुल कानगो तथा अभाविप से जुडे पदाधिकारियों का जिले में दबदबा बढ़ने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि यह मंत्रीगण पिछले अनेक वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए बुरहानपुर आते रहे है तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के निरंतर संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा पहले से ही राजस्व मंत्री बनाए गए बारंगा हरदा के कमल पटेल भी अभाविप से जुडे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने से पहले मनोज लधवे ने अभाविप में रहकर काफी काम किए हैं जिसकी समय समय पर सराहना भी होती रही है। अब मंत्रीमंडल में एक साथ तीन से चार मंत्री बनने पर बुरहानपुर जिले के साथ ही प्रदेश में भी बुरहानपुर का दबदबा बढने की बात ही जा रही है।
क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम
इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर सभी मंत्रियों के साथ मिलकर काम करेंगे। बुरहानपुर जिले के लिए सहकारिता, शिक्षा, राजस्व के मामले में निर्णय लिए जाएंगे। मंत्रियों को बुरहानपुर लाने का भी प्रयास किया जाएगा ताकि यहां की समस्याओं से उन्हें अवगत कराकर उसका निराकरण कराया जा सके। राजस्व मंत्री कमल पटेल भी बुरहानपुर की अभाविप टीम से जुडे रहे हैं उनके माध्यम से किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। तो वहीं सहकारिता मंत्री से पावरलूम सहित अन्य उद्योग व्यवसाय को राहत के लिए प्रयास होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.