कांग्रेस की मांग पर त्वरित कार्यवाही.....थोक,फुटकर विक्रेताओं को कल से छूट दी गई......
बुरहानपुर 【राजुसिह राठौड 9424525101】
जिला कांग्रेसअध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एव जिला कलेक्टर को लिखकर मांग की थी कि जिले में सभी छोटे व्यवसायी, फुटकर विक्रेताओं को दुकाने खोलने की अनुमति प्रदान करे या उन्हें आर्थिक सहायता दे।
जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने तत्काल आदेश प्रदान किये जिसके अनुसार अब होलसेल, थोक कपड़ा व्यपारी,होजीयरी व्यापारी,पथकर विक्रेता,फेरी विक्रेता एव ठेलों पर सब्जी आदि बेचने वाले विक्रेता शासन की शर्तों के साथ सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपना व्यवसाय कर सकेंगे।
जिला अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सभी फुटकर व्यपारियो से निवेदन किया है कि वे अपना एवं समाज का ध्यान रखते हुए,सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए शासन के नियम मानते हुए अपना व्यवसाय चलाये।
*अजय उदासीन*
जिला कांग्रेस प्रवक्ता
बुरहानपुर
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं