मानसून अवधि में 1 अक्टूबर तक रेत खनन प्रतिबंधित
बुरहानपुर (राजूसिंह राठौड 9424525101)
भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु
परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी रेत खनन मेनेजमेन्ट गाईडलाईन-2016 सारणी 09 में उल्लेखित विभिन्न प्रदेशों में मानसून की अवधि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नागपुर के पत्र दिनांक 18/01/2016 में प्रकाशित की गई है। मध्य प्रदेश में वर्षा ऋतु के लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 1 अक्टूम्बर निर्धारित की गई है।
माननीय हरित न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक/49/2015 में रेत धारित क्षेत्रों में मानसून अवधि के दौरान रेत के खनन पर रोक लगाने के आदेश पारित किये गये है। जिसके संबंध में संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल के पत्र क्रमांक/9174 दिनांक 08/06/2016 द्वारा जिला कलेक्टर को रेत खनन पर प्रतिबंध की अवधि निर्धारण करने हेतु लेख किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी सुश्री सोनल तोमार ने बताया कि जिले में अधीक्षक भू-अभिलेख के दैनिक आकडों की जानकारी एवं कोविड जैसी महामारी तथा लॉकडाउन के कारण शासकीय निर्माण कार्याे की प्रगति बाधित हुई है। अतः शासकीय निर्माण कार्याे में खनिज रेत की उपलब्धता बनाये रखने के उददेश्य से जिले में स्थित रेत धारित क्षेत्र नदी, नाला में मानसून अवधि दिनांक 30, जून 2020 से 01 अक्टूबर, 2020 की अवधि में रेत खनन प्रतिबंधित किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं