Kovid 19 जैसी महामारी से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी दे रही अपना योगदान
दीपक मेटकर बुरहानपुर( 9826538351 )अगम महिला सेवा संघ समूह की महिलाओ द्वारा सैनिटाइजर तैयार किया गया। आगा खान ग्राम सर्थन कार्यक्रम भारत देड़तलाई के सहयोग से खकनार के आसपास केव 51 गांव की महिलाएं किसी ना किसी तरह इस परिस्थिति में भी लगातार कुछ ना कुछ कर रही है जिससे इस महामारी का डटकर सामना कर सके।
घमनपुरा,अमुल्ला खुर्द , केरपनी, चोखण्डिया, नावरा आदि गांव कि महिलाओं द्वारा ये सराहनीय कार्य किया जा रहा है। हालांकि बनाने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा पर दीदियों ने सभी चीजें संग्रहित कर WHO द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए भलीभांति सैनिटाइजर तैयार किया।
चुकी सैनिटाइजर WHO के मापदंड के अनुसार बनाया गया है फिर भी इसकी कीमत मार्केट में उपलब्ध सैनिटाइजर की अपेक्षा कम ही है। दीदियों द्वारा covid-19की इस संकट की घड़ी में अपने आसपास के लोगों को आसानी से शहर में ही सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए यह कार्य प्रारंभ किया। सही माप और सेंसिटिव वस्तु होने के कारण आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम द्वारा हर स्तर पर दीदियों को सहयोग एवम् मार्गदर्शन दिया गया जिससे वो सफलता पूर्वक यह कार्य सम्पन्न कर पाई।
इसके साथ ही 18 गांव में समूह की दीदियों द्वारा ताप्ती लक्ष्मी महिला सेवा संघ द्वारा भी १०००० से अधिक मस्क निर्मित किए जा रहे है जिससे अपने आसपास के गांव के लोगो को यह आसानी से उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके।
इन कार्यों द्वारा गांव कि दीदियों को इस मुश्किल के समय में कुछ रोजगार मिल पाया है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं