A description of my image rashtriya news कोरोना योद्धा 21 गांव आदिवासी क्षेत्र की जनसंख्या तकरीबन 75 हजार, मात्र 10 पुलिस के जवान सिमित बल होने के बाद भी क्षैत्र मे शांतिपूर्वक लाकडाउन का पालन किया जा रहा है। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कोरोना योद्धा 21 गांव आदिवासी क्षेत्र की जनसंख्या तकरीबन 75 हजार, मात्र 10 पुलिस के जवान सिमित बल होने के बाद भी क्षैत्र मे शांतिपूर्वक लाकडाउन का पालन किया जा रहा है।


दीपक मेटकर बुरहानपुर (9826538351)इस समय पुरी देश दुनिया मे कोरोना वायरस का कहर चल रहा है। दिन प्रतिदिन देश दुनिया मे कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लेकिन बुरहानपुर जिले की एक पुलिस चौकी ऐसी भी है जहां नाम मात्र का पुलिस प्रशासन है लेकिन क्षेत्र मे लाकडाउन का पालन शांतिपूर्वक करवाया जा रहा है। पुलिस चौकी देड़तलाई जिसमे एक  एस.आई. सहित कुल 9 लोगो का स्टाफ है और क्षेत्र काफी बड़ा है। उसके बावजुद भी देड़तलाई चौकी प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे, एवं ए एस आई जगदीश प्रसाद मंसुरे प्रधान आरक्षक अशोक चौहान  द्वारा सिमित बल होने के बावजूद भी क्षेत्र मे पूरा कंट्रोल कर के रखा है।विदित हो कि ये लोग सिर्फ इसलिए बहार घूम रहे है ताकि आप लोग अपने परिवार के साथ घर मे सुरक्षित रह सके ।ऐसे योद्धा का हमे सम्मान करना चाहिए।रास्ट्रीय न्यूज़ को गर्व है ऐसे कर्म वीर योद्धा पर।जो अपने परिवार से दूर अपनी जान को जोखिम में डाल कर दिन रात आप की सेवा में लगे है। लाकडाउन की स्थिति मे पुरा क्षेत्र शासन प्रशासन का सहयोग कर रहा है। इसके लिए उनके द्वारा  स्थानीय युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम कोटवार की मदद ली जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.