A description of my image rashtriya news लॉक डाउन के बीच प्रेमी युगल ने भाग कर की शादी,, - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

लॉक डाउन के बीच प्रेमी युगल ने भाग कर की शादी,,



दीपक मेटकर बुरहानपुर 9826538351 खकनार थाने की देड़तलाई
चौकी में एक प्रेमी युगल ने पुलिस के पास जाकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।आवेदन में उन्होंने लिखा था कि सर हम लोगों ने भाग कर शादी की है ,कृपया हमारे परिजनों को बुलाकर उन्हें सूचना दे दी जाय।शिवानन्द पिता चंपालाल 22 वर्षिय युवक ग्राम भगांव जिला खंडवा निवासी और गायत्री पिता नवलसिंह 21 वर्षिय युवती  निवासी ग्राम सातोड़ जिला बुरहानपुर दोनों में तकरीबन 1 एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।परन्तु परिवार वालो के डर के चलते उन्होंने किसी को बताना उचित नहीं समझा ।अन्ततः उन्होंने भाग कर मन्दिर में शादी कर ली।परिजनों को इसकी सूचना मिल सके इसी लिए उन्होने पुलिस को सूचना दी।देड़तलाई चौकी प्रभारी श्री हंश कुमार झिंझोरे ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उक्त घटना की जानकारी दे कर दोनों पक्षों को समझाइश दी।परन्तु लड़का लड़की दोनों ही बालिग़ होने के कारण आजीवन एक दूसरे के साथ रहने का वादा कर अपने घर चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.