A description of my image rashtriya news शहर के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी और 23 फरवरी को विद्युत प्रभावित होगा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शहर के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी और 23 फरवरी को विद्युत प्रभावित होगा


बुरहानपुर  राजुसिह राठौड 9424525101 विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री ए.कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि, बुरहानपुर शहर के शनवारा झोन क्षेत्र अंतर्गत एल.टी. केबल एक्सटेंशन कार्य करने के लिए 22 फरवरी, 2020 को निर्धारित समय दोपहर 1 से 2 बजे तक 11 के.व्ही. मोटर स्टेण्ड फीडर आंशिक रूप से बंद रहेंगा। इसके अंतर्गत सिलमपुरा, जडियावाडी, राजपुरा, मेनपोस्ट ऑफिस, तहसील कार्यालय, नेहरू हॉस्पीटल, जय स्तम्भ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धनी, टेम्पो स्टेण्ड, प्रकाश टॉकिज इत्यादि क्षेत्र विद्युत प्रभावित रहेगा।

उन्होंने बताया कि, शनवारा झोन क्षेत्र अंतर्गत 11 के.व्ही. लाईन एवं ट्रान्सफार्मर शिफ्टिंग कार्य करने हेतु 23 फरवरी, 2020 को निर्धारित समय प्रातः 11 से 12 बजे तक 11 के.व्ही. नागझीरी फीडर आंशिक रूप से बंद रहेंगा। जिसके अंतर्गत उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट क्षेत्र, ईतवारा क्षेत्र, बंगडीवाला क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, बीबी की मस्जिद, बेरी मैदान क्षेत्र, कडवी बाजार क्षेत्र इत्यादि क्षेत्र प्रभावित होगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.