आज की विशेष बात--**बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *जिन व्यक्तियों को मानसिक रोग है वे आज सुबह 11:05 से 1:10 के बीच में कुछ
🌹नमो नारायण जी🌹
💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
2️⃣1️⃣FEBRUARY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣
*आज शुक्रवार , महा शिवरात्री , वणिज विस्टि करण , सर्वार्थ सिद्धि योग , व्यतिपात योग , भद्रा शाम 5 बजे से रात्रि तक , वरिघ योग , तिथि कृष्ण त्रयोदशी शाम 5 22 तक , श्रवण नक्षत्र।*
चंद्रमा मकर राशी में रहेगा | सूर्योदय सुबह 07 04 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 06 23 बजे होगा।
*महाशिवरात्रि*
*मध्यरात्रि में जिस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि हो उसी दिन महाशिवरात्रि की पूजा की जानी चाहिए।* 21 फरवरी को शाम 5 बजकर 23 मिनट से महाशिवरात्रि यानी चतुर्दशी तिथि आरंभ, जो 22 फरवरी दिन शनिवार को शाम 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगी । इसलिए व्रत 21 फरवरी को ही रखना चाहिए।
महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले को 22 फरवरी दिन शनिवार को पारण के साथ व्रत खोलना चाहिए। पारण का समय 22 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक है। आप 06 बजकर 54 मिनट के बाद कभी भी पारण कर सकते हैं।
महाशिवरात्रि पर बना दुर्लभ संयोग
इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग मणिकांचन योग बन रहा है। इस बार श्रवण नक्षत्र, शुक्रवार दिन और सायंकाल में चतुदर्शी के संयोग से मणिकांचन योग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना हुआ है। सर्वार्थ सिद्धि योग 21 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट से बन रहा है, जो 22 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक है। डॉ नारायण आचार्य सिरसा के अनुसार, इस बार शिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में होगा और शनि मकर में। यह एक दुर्लभ योग है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा उत्तम मानी गई है।
*आज के योग के अनुसार* आज महाशिवरात्रि है। शिव पूजन करें । ओम नमः शिवाय का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र और रूद्र गायत्री मंत्र में किसी एक का जाप भी कर सकते हैं। तीनों मंत्र के नीचे लिख रहा हूं ।
मंत्र -- ।। ॐ नमः शिवाय ।।
।। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
।। ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् ॥
*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज का दिन हर प्रकार के हवन करने के लिए पूजा पाठ करने के लिए मंत्र जाप करने के लिए बहुत-बहुत शुभ रहेगा। आज के दिन मांस और शराब का उपयोग बिल्कुल भी ना करें करें। आज सूर्य के ताप में कुछ देर जरुर बैठें। भोजन कम करें और नाखून बाल ना काटे। ग्रुप रिलेटेड कार्य आज के दिन आप ना करें। अपने प्रमोशन से संबंधित बात कर सकते हैं। सरकारी कार्य आज के दिन नहीं किए जा सकते।
*राहुकाल*
❌आज सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें ❌
*भोजन उपाय* - आज के भोजन में आप अजवाइन व हल्दी का उपयोग अवश्य करें। दही चावल का उपयोग भी कर सकते हैं।
*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन हरी सब्जियों का दान करें ।
*वस्त्र उपाय* - आज लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन काले रंग के वस्त्र धारण ना करें
*वास्तु उपाय* - आज के दिन आप अपने घर में कपूर व तेजपत्ता अवश्य जलाएं।
*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
*जिन व्यक्तियों को मानसिक रोग है वे आज सुबह 11:05 से 1:10 के बीच में कुछ भी ना खाएं और मौन रहें।*
*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप किसी महिला को वस्त्र दान करें
स्वप्न विचार--
*स्वप्न में भोजन व खाने की वस्तु देखना , इसका अर्थ है पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलना*
नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाएगी* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/
ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं ध्यान गुरु*
☎️ *+91 94163 05316*
💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
2️⃣1️⃣FEBRUARY 2⃣0⃣2️⃣0️⃣
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है आपका होंसला और जोश बहुत बढेगा इसके साथ ही सफलता मिलने का सफलता मिलने का योग भी है | परिवार में भी प्रसन्नता का सिलसिला रहेगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा और यात्रा का शुभ परिणाम भी मिलेगा |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन शभ है अगर आपके कोई धन के मामले रुके अटके है तो अब शुरू करे जल्दी ही सभी मामले सुलझ जायेगे और आपकी आर्थिक स्थति में भी सुधार हो जायेगा | आज किसी को धन उधार न दे और न ही फिजूल खर्ची करे | आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण भी है और घर में रोनक भी रहेगी भी रहेगी |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ है सफलता प्रदान करने वाला दिन है जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि मिलेगी | सभी काम आसानी से बना लेंगे | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मानसिक शांति मिलेगी और मूड बहुत खुश रहेगा | आर्थिक मामले पक्ष में रहेगे | नए काम की शुरवात भी हो सकती है |
कर्क- आपके लिए आज ग्रह थोड़े से विपरीत हो गए है इसलिए आज जो भी करे सोच समझकर करे नहीं तो हानि होने की सम्भावना है | आज खर्च अधिक होगा इसलिए आज आप धन बचा कर रखें किसी प्रकार का फालतू खर्च ना करें और किसी को उधार न दें |
सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है और खासकर के आर्थिक मामलो के लिए बहुत अच्छा दिन है आपके काम में तेज़ी रहेगी और कार्य भी बढेगा | अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो आज का दिन शुभ है | व्यापारिक यात्राए शुभ परिणाम देगी | परिवार में भी नए जोश का संचार होगा |
कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक है काम की अधिकता रहेगी और सफलता भी बराबर मिलती ही रहेगी आगे बढ़ने के भी नए अवसर आयेगे | आय के रस्ते खुलेगे | मित्रो और परिवार का साथ सहयोग समय पर मिलेगा | प्रमोशन आदि की चर्चा चलेगी या हो सकता है | ये समय स्थान परिवर्तन का चल रहा है |
तुला- आपके लिए आज का दिन शानदार है भाग्य आपके साथ है और बिना किसी तकलीफ के आज आप आगे बढ़ेगे और सफलता भी अर्जित करेगे | पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे जल्दी ही उनको भी पूरा कर लेगे | आपके लिए अब खास समय बनता जा रहा है इसका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन ज्यादा ठीक नहीं है चंद्रमा विपरीत चल रहा है इसका अशुभ परिणाम मिल सकता है इसलिए आज आप बहुत सावधान रहे और सोच समझकर काम करे नही तो हानि हो सकती है सभी समस्याओ का समाधान शांति से सोचकर निकाले और सामना करे | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के लिए थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है |
धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कुवारों के लिए शादी विवाह की चर्चा को आगे बढ़ाया जा सकता है और जो शादी शुदा है वो अपने साथी के साथ बहुत खुश रहेगे उनका प्यार और समर्पण भी मिलेगा | अपने प्रेम को आगे बढाने के लिए दिन बहुत अच्छा है | समझबूझ रखकर सम्बन्ध में प्यार बढाए |
मकर- आज का दिन चंद्रमा मकर राशि में ही है इसलिए उनके लिए दिन बहुत ही शुभ और खास रहेगा | व्यापार-व्यवसाय तो उत्तम रहेगा ही लेकिन नए व्यक्ति पर भरोसा न करे | शत्रु आपको हानि करने की फिराक में होगा | बस आपको थोड़ा संभल कर कर चलने की आवश्यकता है
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है खासकर के अगर विधार्थी आज के दिन कोई प्रतियोगिता या परीक्षा में बैठता है तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी | आपके सभी निर्णय लाभकारी होंगे और सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | धन भी मिलेगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन बेहद कठिन है कुछ काम करने में मन नहीं लगेगा और कुछ आप अपने निजी लोगो से भी परेशान हो सकते है | आपको बहुत कुछ काम करने पड़ेगे लेकिन सफलता का सिलसिला थोडा कमजोर लग रहा है | अपने ही लोग काम में रुकावट डाल सकते हैं | धेर्य और शांति से काम करे |
*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*
*हमारी हर एक पोस्ट पढ़ने के लिए और शेयर करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और शुक्रिया।*
ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:
*एस्ट्रोगुरु डाॅ नारायण आचार्य*
*वैदिक ज्योतिष, वास्तु, अकं विज्ञान*
*एवं ध्यानगुरु*
☎️ *+91 94163 05316*
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं