A description of my image rashtriya news तीन दिन तक बैंको की हड़ताल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

तीन दिन तक बैंको की हड़ताल


बुरहानपुर/खकनार मप्र (उमेश मावस्कर)
बैंक यूनियनों ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को देशव्यापीहड़ताल का आह्वान किया है। 2फरवरी को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश है। इस वजह से 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल के सभी बैंक अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनरों को जनवरी का वेतन औरपेंशन मिलने में देरी होगी। बैंककर्मी लंबित मांगों का निराकरण नहीं करने से नाराज हैं। बैंक यूनियनों ने 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। इससे पहले देशव्यापी हड़ताल अक्टूबर 2019 में बुलाई गई थी। तब बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल बुलाई गई है

10 लाख की कृषि यंत्र बैंक स्थापना के लिए 8 लाख सरकार देगी अनुदान लेकिन

लगातार 3दिन तक बैंक बंद रहने की स्थिति मेंकामकाज पर बड़ाअसर पड़ने की संभावना है। एटीएम में भी कैश की किल्लत बढ़ सकती है जिसमे तहसील मुख्यलय के अंतर्गत 13 गांव आते हैं। हालांकि, हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग के सामान्य रूप से काम करने की संभावना है।इससे पहले इसी महीने 8 जनवरी को भी बैंक हड़ताल पर थे। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को 'भारत बंद' का ऐलान किया था। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर चले गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.