rashtriya news लौरिया तथा शनिचरी थाना अध्यक्ष को अच्छे कार्यों के लिए किया गया सम्मानित - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

लौरिया तथा शनिचरी थाना अध्यक्ष को अच्छे कार्यों के लिए किया गया सम्मानित


बेतिया संवाददाता लौरिया थाना अध्यक्ष रंधीर कुमार भट्ट और शनिचरी अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद थाना को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा आज थाना में सम्मानित किया गया। कुशल नेतृत्व जनता के साथ अच्छा संबंध और 


अनेकों लूट तथा हत्या के केस को समय से पूर्व समाधान करना इन दोनों थाना अध्यक्षों की अब मानो आदत बन गई है। इसी के कारण  राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के बिहार राज्य संगठन सचिव और प्रदेश संयुक्त सचिव मनीष कश्यप प्रदेश संयुक्त सचिव के द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है ।
मौके पर मौजूद अजय कुमार यादव प्रदेश सचिव, रंजीत राज रहे।
मनीष कश्यप ने बताया कि हमारी एक कोशिश है कि बिहार पुलिस के बारे में जनता के अंदर गलत भ्रम है की पुलिस प्रशासन अच्छा काम नहीं कर रहा है। उसी भ्रम को दूर करना है और जनता तथा पुलिस प्रशासन के बीच में अच्छा संबंध स्थापित कर समाज में हो रहे अपराधों को कम करना है।  


इसके लिए हम लगातार पुलिस और जनता के बीच में कार्य करते रहेंगे।
मनीष कुमार शर्मा और राजीव कुमार रजक ने बताया की  हमारे लिए सम्मान की बात है के राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं  जनकल्याण संघ के द्वारा आज हमें सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.