आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--घर में कपूर जलाने से पॉजिटिविटी
🌹नमो नारायण जी🌹
💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
2️⃣0️⃣DECEMBER 2⃣0⃣1⃣9️⃣
*आज शुक्रवार , सौभाग्य योग , तैतिल गर करण, तिथि कृष्ण नवमीं , हस्त नक्षत्र।*
*आज के योग के अनुसार* आज के दिन नीचे दिए गए मंत्र का एक माला जाप करें। और कोशिश करें कि परिवार के सभी सदस्य ही यह जाप करें सुख शांति के लिए यह जाप आज के दिन बहुत उत्तम रहेगा।
मन्त्र -- ॐ शान्ताय नमः॥
*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज कोई भी काम करें, हिम्मत से ही करें, पुराना कर्जा चुकता करना है तो आज उत्तम समय, खुद की एनर्जी बढ़ाये, धार्मिक काम करें, कृषि के काम करें, शादी करें। आज किसी भी चीज का अंत ना करे, झगड़ा ना करें। किसीको वचन ना दे ।
*राहुकाल*
❌आज सुबह 11 बजे से 12 30 बजे तक कोई भी शुभ कार्य ना करें❌
*भोजन उपाय* - आज के भोजन में अदरक या कच्ची हल्दी का उपयोग अवश्य करें
*दान पुण्य उपाय* - आज के दिन किसी भी जानवर को भोजन दें ।
*वस्त्र उपाय* - आज के दिन आप पीले या मेहरून या लाल रंग के वस्त्र पहने।
*वास्तु उपाय* - आज आप अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाएं और घर में कच्चे दूध या गंगाजल से छींटे करें।
*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
*घर में कपूर जलाने से पॉजिटिविटी बनी रहती है।*
*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज के दिन आप पक्षियों को दो तरह का अनाज डालें और गाय को शक्कर रोटी दें।
स्वप्न विचार--
बाग देखना , शुभ समाचार मिलने के योग
ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं ध्यान गुरु*
☎️ *+91 94163 05316*
💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
2️⃣0️⃣DECEMBER 2⃣0⃣1⃣9️⃣
मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। अकारण आई बाधाओं का अंत अपने आप ही हो जाएगा। सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक से किसी समारोह में आपका बुलावा आ सकता है। आज आपकी शंकाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है। उधार के लेन-देन से बचें। सेहत सामान्य रहेगा।
मिथुन: आपका आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने मूड को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क: आज का दिन मिली-जुली स्थितियों वाला रहेगा। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी कर सकते हैं। आज किसी मेहमान के घर आने संभावना है।
सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है। भावुक होकर कोई गलत फैसला आज कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। सामाजिक मेलजोल बनाए रखें। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।
कन्या: आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आज आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। छोटी कारोबारी यात्रा भी हो सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला: आज किसी भी बात में टालमटोल न करें। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है। यश और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ कोई मन-मुटाव न रखें।
वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। अपने आप पर भरोसा रखें। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। लंबी यात्राओं से नुकसान हो सकता है।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप नौकरी चैंज भी कर सकते हैं। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा सकते हैं।
कुंभ: आज के दिन आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। मनचाही जगह ट्रांस्फर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। *नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाएगी* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/
मीन: आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। आज उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश जाने का प्लान बना सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।
*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*
*हमारी ये पोस्ट ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।*
ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:
*एस्ट्रोगुरु डाॅ नारायण आचार्य*
*वैदिक ज्योतिष, वास्तु, अकं विज्ञान*
*एवं ध्यानगुरु*
☎️ *+91 94163 05316*
कोई टिप्पणी नहीं