A description of my image rashtriya news आज की विशेष बात--* *बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *आपके सोने के कमरे में - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज की विशेष बात--* *बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--* *आपके सोने के कमरे में







🌹नमो नारायण जी🌹 
      💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
   2️⃣1️⃣DECEMBER 2⃣0⃣1⃣9️⃣

*आज  शनिवार , शोभन योग ,  विस्टि बव करण,  तिथि कृष्ण  दशमी , चित्रा नक्षत्र।*

*आज के योग के अनुसार*    आज शाम को अपने घर के मंदिर में सरसों के तेल का एक दीपक जलाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें।

मन्त्र ।। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

*राहुकाल*
❌आज सुबह 9:40 से 11:10 बजे तक  कोई भी शुभ कार्य ना करें❌ 

*आज क्या करे व क्या ना करें* -- आज के दिन  यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन यदि पुरानी बुरी आदत छोड़ना चाहते हो तो दिन शुभ है। ध्यान व पूजा पाठ के लिए दिन शुभ है। शॉपिंग की जा सकती है । कृषि संबंधी उपाय किए जा सकते हैं । आज के दिन सफेद वस्त्र ना पहने। पूर्व दिशा में यात्रा करनी हो तो यात्रा पर पहुंचकर महामृत्युंजय जाप अवश्य करें

*भोजन उपाय* - आज के भोजन में गुड़ का चूरमा अवश्य खाएं ।

*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप किसी भी गरीब व्यक्ति को पुराने वस्त्र उपहार दें

*वस्त्र उपाय* - आज नीले या या भूरे रंग के वस्त्र धारण करें।  आज के दिन पीले रंग के वस्त्र ना पहने ।

*वास्तु उपाय* - आज घर में सरसों के तेल का एक दीपक अपने मंदिर में अवश्य जलाएं

*आज की विशेष बात--*
*बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ शशि नारायण--*
   *आपके सोने के कमरे में काला रंग नही होना  चाहिए*

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज अपनी माता या पिता के साथ भोजन करें और उन्हें उपहार दें।

स्वप्न विचार-- 
    बाज़ देखना- व्यापार में लाभ

ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:  
*डाॅ नारायण*
*एस्ट्रो गुरु एवं ध्यान गुरु*
 ☎️ *+91 94163 05316* 

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥
    2️⃣1️⃣DECEMBER 2⃣0⃣1⃣9️⃣


मेष: आज आपका ध्यान अपने परिवार पर ज्यादा  होगा। आप उत्साहित महसूस करेंगे और कार्यों में भी मन लगेगा। इसका फायदा भी आपको नतीजों में नजर आयेगा। इससे आप अपने आसपास कुछ ईर्ष्या भी अनुभव करेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा सुखमय रहेगा। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है।

वृषभ: प्रशासनिक और प्रबंधन के कार्यों मे आप अगर जुटे हैं तो आज आपके लिए सफलता का योग है। यही नहीं, दूसरे कार्यों के लिए दिन आज शुभ है। बिजनेसमैन के लिए भी दिन अच्छा है। नये पार्टनर्स से मुलाकात हो सकती है। नये प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। दिन बहुत बोझिल और थकाने वाला है। काम के बाद जरूर अपने लिए कुछ ऐसा समय निकाले जो आपको राहत दें। वाहन चलाते समय खुद का ध्यान रखें। वैसे लक्ष्मी जी की भी आप पर विशेष कृपा बनती दिख रही है। धनलाभ की संभावना है।

कर्क: आज आप अपने दोस्तों और करीब के रिश्तेदारों पर ज्यादा भरोसा करेंगे और बड़े फैसलों में उनकी राय लेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छे मित्र अपने लिए चुने। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। हालांकि, दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका रहेगी।

सिंह: आपका आत्म-सम्मान और विश्वास आपको आज सफलता की नई राह पर ले जा सकता है। लोगों की प्रशंसा मिलेगी। शॉपिंग में आपका मन लगेगा। नये कपड़े और दूसरी अन्य चीजें खरीद सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा का भी योग बन सकता है। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। ये मुलाकात आपके रिश्ते और आगे ले जाने वाला है और आप दोनों नई उड़ान तय करेंगे।

कन्या: आज आप आपनी रचनात्मकता को लेकर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों में चर्चा का विषय रहेंगे। आपको अपने अनुभव का भी फायदा कार्यों में मिलने वाला है। दिन अच्छा है। हालांकि, आपको किसी आकस्मिक यात्रा के लिए तैयार रहना चाहिए। वैसे आप बदले हुए हालात में खुद को आसानी से ढालने में भी कामयाब रहेंगे और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

तुला: आज आपको अपने कार्य और बिजनेस को लेकर और मेहनत की जरूरत है। पेशेवर जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा है और थोड़ी और मेहनत आपको नये शिखर पर ले जा सकती है। काम के अलावा किसी और क्षेत्र  नृत्य, गायन आदि में आप अपना हाथ आजमा सकते हैं। कुछ नया सीखने की ललक रहेगी।

वृश्चिक: आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी अन्य के मामलों में खुद को नहीं उलझाएं। वाणी पर संयम रखें। सहकर्मियों के साथ विवाद की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। अपने करीब और प्यार करने वाले लोगों के बीच रहें।

धनु: कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। खासकर अगर आप टीवी या रेडियो के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आने वाले दिनों में भी आपको याद रह जाएगा। किसी के सामने अगर प्रेम प्रस्ताव रखते हैं तो संभव है कि जवाब सकारात्मक आए।

मकर: आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें। पुराना विवाद आपको परेशान कर सकता है। अगर कहीं पैसे निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो आज के लिए ये फैसला टाल दें।  *नारायण एस्ट्रोलॉजी नाम से फेसबुक पेज को लाइक करें क्योंकि *ज्योतिषीय जानकारी पेज पर ही पोस्ट की जाएगी* इसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।
https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/

कुंभ: आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर होगी। दिन के उतर्राध में किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पेशेवर जीवन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और सावधानी पूर्वक अपने काम निपटाएं। सीनियर अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: आज आपको व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में बैलेंस बनाए रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में कुछ अड़चने आ सकती हैं और पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। हालांकि, कार्य क्षेत्र में आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है और लाभ मिलेगा।

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*

*हमारी ये पोस्ट ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।*

ᴸᵒᵛᵉ & ᴮˡᵉˢˢᶦⁿᵍˢ ᶠʳᵒᵐ:  
*एस्ट्रोगुरु डाॅ नारायण आचार्य*
*वैदिक ज्योतिष, वास्तु, अकं विज्ञान* 
*एवं ध्यानगुरु*
  ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.