A description of my image rashtriya news अब जनता की समस्याओं को दूर करेगे 'शेरा' बनाया को- कॉर्डिनेटर ग्रुप - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अब जनता की समस्याओं को दूर करेगे 'शेरा' बनाया को- कॉर्डिनेटर ग्रुप

 अब जनता की समस्याओं को दूर करेगे 'शेरा' 

 बनाया को- कॉर्डिनेटर ग्रुप

बुरहानपुर (राजुसिह राठौड)मध्य प्रदेश की सियासी गलियारों में विधायको की समस्याओं के लिए बनाए शेरा ग्रुप की चर्चा थी|  अब बुरहानपुर में भी निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह शेरा ने शहरवासियों की समस्याओं को सामने लाने के लिए नया तरीका निकाला है। विधायक ने अपने समर्थकों को इसकी जिम्मेदारी दे दी है। समर्थक लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विधायक तक पहुंचाएंगे। विधायक अपने स्तर पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। इसके लिए विधायक ने बूथ को-आर्डिनेटर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

दरअसल विधायक ने वार्डों में लोगों की समस्याओं को जानने के लिए बूथ को-आर्डिनेटर नियुक्त किए है। सभी बूथों पर एक को-आर्डिनेटर रहेगा। जो लोगों की समस्याओं को सुनेगा। हर दिन लोगों को समय दिया जाएगा। लोग बूथ को-आर्डिनेटर के पास आएंगे और अपनी परेशानियां बताएंगे। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी समस्याएं विधायक तक पहुंचेगी। इसके लिए को-आर्डिनेटर पूरी तरह व्यवस्थित काम करेंगे। ताकि कोई भी इससे चूके नहीं।

विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने कहा हम बूथ को-आर्डिनेटर तैयार कर रहे हैं। युवाओं का ग्रुप इसमें शामिल रहेगा। सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभागलेंगे। समस्याओं से हमको अवगत कराएंगे। उद्देश्य है कि लोगों को तकलीफ है तो हमारे पास परेशानियां पहुंच सके। शिकायतें मिल सकें। ग्रुप बना रहे हैं। बुधवार को सेवासदन कॉलेज में बूथ को-आर्डिनेटरों की बैठक ली गई। इसमें विधायक ने युवाओं को जरूरी जानकारी से अवगत कराया। उन्हें लोगों की परेशानियां सुनने संबंधी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान राजेशसिंह ठाकुर, मनोज शर्मा, हर्षितसिंह ठाकुर, राजा जंगाले, धवलसिंह ठाकुर, आदित्यसिंह ठाकुर, विश्वाससिंह

ठाकुर, देव ठाकुर सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.