कूड़े कचरे में पड़े मिले देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्टर बैनर निगम अध्यक्ष ने लगाए चंद गद्दार भाजपाई कार्यकर्ताओ पर आरोप के
निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला के संज्ञान में मामला आते ही वह मौके पर पहुंचे और मौका स्थल का जायजा लिया।
निगम अध्यक्ष श्री तारवाला ने उक्त मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बैनर पोस्टर कूड़ेदान में पडे होने की वजह भाजपा पार्टी के कुछ चंद गद्दार और दोगले लोग ही है क्युकि यह पोस्टर विधानसभा चुनाव समय मे जानता के बिच प्रचार - प्रसार करने हेतु कार्यकर्ताओ को दिए थे किन्तु प्रचार करने के बजाय गद्दार कार्यकर्ताओं ने इन्हें छिपा कर रखा और मोका मिलते ही इन्हे
कचरे मे फेंक दिया। उन्होने कहा की प्रचार के अभाव में ही बुरहानपुर सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई ऐसा कृत्य भाजपा के गद्दार और दोगले कार्यकर्ता ही कर सकते है।
बडी दुख की बात है की देश के प्रधान मंत्री और पुर्व मुख्य मंत्री के फोटो लगे पोस्टर को कूड़े कचरे में फेंक दिया गया जोकि अशोभनीय कृत्य हैं।
कोई टिप्पणी नहीं