A description of my image rashtriya news वाल्मिकी जयंती के उपलक्ष वाल्मिकी संगठन ने पेहली बार कराया कवि सम्मेलन, श्रोताओ ने खुब लगाए ठहाके।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वाल्मिकी जयंती के उपलक्ष वाल्मिकी संगठन ने पेहली बार कराया कवि सम्मेलन, श्रोताओ ने खुब लगाए ठहाके।*









 बुरहानपुर (राजुसिह राठौड)वाल्मीकि संगठन द्वारा श्री महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ  हुआ। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि महापौर अनिल भौसले ने महर्षि वाल्मीकि एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात संगठन प्रमुख उमेश जंगाले ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि बुरहानपुर मे पेहली बार वाल्मीकि संगठन द्वारा वाल्मीकि जयंती पर कवि सम्मेलन कराया गया। वाल्मीकि समाज के कई लोगो को जानकारी नही है की महर्षि वाल्मीकि आदिकवि भी थे।







संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कवि एवं जनप्रतिनिधियो का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात देश भर के आये कवियो द्वारा प्रख्यात कविताए पडी गई। मंच संचालन कर रहे प्रख्यात कवि ड़ॉ. रमेश धुआँधार ने कवियो का परिचय हास्य माहौल मे दिया तो श्रोता प्रारंभ से ही ठहाके लगाने लगे। कवि बज्र किशोर पटेल इटारसी सहित देवेंद्र नटखट झाँसी, निसार पठान मेघ नगर, वीरेंद्र विद्रोही ललितपुर, कन्हैया राज शाजापुर, वैभव घोड़के, निशा तिवारी भिलाई व अन्य कवियो ने अपनी रचनाओ को पडते हुए कई सामाजिक, पारिवारिक, राजनीतिक, देश, आर्थिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर व्यंगात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप मोरे ने किया। इस दौरान बडी संख्या मे श्रोतागण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.