A description of my image rashtriya news शिक्षक दिवस: “यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाए तो समाज की बुराईयों को मिटाया जा सकता है”-जे.एल खण्डेल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शिक्षक दिवस: “यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाए तो समाज की बुराईयों को मिटाया जा सकता है”-जे.एल खण्डेल


डोईफोड़िया(किशोर चौहान) 
शिक्षक दिवस पर गुरुवार को क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईफोड़िया
में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसमें कक्षा 9वी से कक्षा 12वी के सभी विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमे विद्यार्थियो द्वारा शिक्षकों को श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।साथ ही सर्वपल्लवी राधाकृष्ण की जयंती को लेकर केक भी काटा गया। जिसमे संकुल प्राचार्य जे.एल खण्डेल ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि“यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाए तो समाज की बुराईयों को मिटाया जा सकता है”।शिक्षक का समाज में सम्मान सर्वेपरी है।प्रत्येक छात्र को अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।इस बीच संजय किंगे,सुभाष महाजन,फारुख कुरैशी,भागीरथ बाण, अनिल राठौड़,,सोनल महाजन,रमेश पवार,सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.