आरएसएस के स्वयंसेवकों ने संभाला यातायात, जाम के झाम से बचे लोग
बुरहानपुर(म.प्र)-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुरहानपुर के स्वयंसेवकों द्वारा सुबह 8 बजे से चल रहे जाम को दूर कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया गया। शिकारपुरा चौराहे से कृषि मंडी ,रेणुका मंदिर रोड बाधित यातायात को दुरस्त स्वंयसेवकों द्वारा किया गया। जाम के कारण ग्रामीण यात्रीयो, स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वंयसेवकों द्वारा यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के कारण यातायात सुचारू रुप से हुआ।
चौराहे के दोनों ओर खड़ी टोली आपस में सामंजस्य बनाने के लिए शाखाओं पर सिखाए जाने वाले सीटियों के संकेत का उपयोग कर रहे थे, जिसे वहां से गुजरने वाले राहगीर भी कौतूहल की दृष्टि से देख रहे थे। गुरुवार शाम 7 बजे वाहनों का दवाब कम होने पर ही स्वयंसेवक वहां से हटे। इस दरमियान कई बार शासन के अधिकारी भी अपनी अपनी गाड़ियों से निकले व स्वयंसेवकों को व्यवस्था संभालते देख उनकी प्रशंसा करने से नही चुके।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासन और प्रबंधन से यह संभव हुआ। जगह-जगह स्वयंसेवक तैनात थे। कोई वाहन अन्य को ओवरटेक नहीं कर रहा था। सब एक सीध में चल रहे थे।
हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिले का पुलिस बल भी तैनात था।
हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिले का पुलिस बल भी तैनात था।
गुरुवार दोपहर से ही नगर की यातायात की व्यवस्था आरएसएस ने अपने हाथों में ले ली। तकरीबन 50से ज्यादा स्वयंसेवकों ने बखूबी यातायात संभाला।हर स्वयंसेवक को अपना काम मालूम था कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। नगर के चप्पे चप्पे पर स्वयंसेवक तैनात थे। वाहनों को बिना रुके बिना बाधा के रास्ता बनाकर दिया। किसी को भी ओवरटेक करने नहीं दिया गया। सभी वाहन कतारबद्ध तरीके से चल रहे थे किसी को रुकने भी नहीं दिया जा रहा था। यातायात निर्बाध रूप से चलता रहा।
कोई टिप्पणी नहीं