सीमा पर तैनात जवानों को भाजपा महिला मोर्चा ने भेजी राखी
बुरहानपुर म.प्र(किशोर चौहान)-रक्षाबंधन पर भी अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहने वाले सेना के जवानों को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की साथ ही राखियां भेजी है।
नमो शक्ति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी चौकसे के उपस्थिति में महिलाओं ने गुजराती समाज मार्केट में एकत्र हुई और आपस में रक्षासूत्र एकत्र किए।
महिलाओं ने एक पत्र भी भेंट किया जो जवानों के नाम है। राखी के साथ पत्र में लिखा है कि रक्षा बंधन के दिन आप कहीं भी ड्यूटी में रहें, किसी भी बहन को बुलाकर अपनी कलाई में यह रक्षा सूत्र अवश्य बंधवाना।
नमो मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी दीपक चौकसे ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है। भाई बहन के पवित्र प्रेम के इस पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है, रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाईयों को राखी बांधेंगी और रक्षा का वचन लेगी, लेकिन देश की सरहद पर कई भाई एेसे है, जो पूरे देश की बहनों की रक्षा कर रहे हैं। एेसे ही सैनिक भाईयों को रक्षाबंधन के लिए कलचुरी समाज और भाजपा महिला मोर्चा की कई बहनों ने राखी और अपना शुभकामना संदेश भेजा है।
साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान की तहत नए महिलाओं को सदस्य बनाया गया।
rashtriya news




कोई टिप्पणी नहीं