A description of my image rashtriya news सी.डब्लू.एस.एन छात्रों के अभिभावकों का प्रशिक्षण सम्पन्न* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

सी.डब्लू.एस.एन छात्रों के अभिभावकों का प्रशिक्षण सम्पन्न*

*सी.डब्लू.एस.एन छात्रों के अभिभावकों का प्रशिक्षण सम्पन्न* 






 बुरहानपुर म प्र (राजूसिंघ राठौड) जिला शिक्षा केन्द्र बुरहानपुर द्वारा समावेशित शिक्षा अन्तर्गत सी.डब्लू.एस.एन  छात्रों के अभिभावकों का एक दिनी प्रशिक्षण का आयोजन जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सी.डब्लू.एस.एन छात्रावास में किया गया। जिसका उद्देश्य सी.डब्लू.एस.एन बच्चों के अभिभावकों में समावेशित शिक्षा से सम्बंधित ज्ञान में वृद्धि करना तथा आधारभूत जानकारी उपलब्ध कराना एव उनको शासकीय योजनाओं की जानकारी देना थी।






 कार्यक्रम में खकनार एव बुरहानपुर ब्लॉक से लगभग 100 अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश जोशी, सचिव प्रशान्त तिवारी, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सदस्य सुनील सलुजा, प्रदीप खेड़कर, सतिश इंगले, मूक बधिर विद्यालय के प्राचार्य देविदास चव्हाण, चित्रा पाटिल, पालीवाल, नमन सलुजा, उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.