A description of my image rashtriya news मानदेय में कटौती से धरने पर बैठी जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मानदेय में कटौती से धरने पर बैठी जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं*





मानदेय में कटौती से धरने पर बैठी जिले की  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं*                                                   ..                       बुरहानपुर (राजूसिंघ राठौड)जिले में राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में कटौती करने के विरोध में शुक्रवार एवं शनिवार  को





बुरहानपुर में आंगनवाड़ियों में ताला बंद हड़ताल रही। दो दिन की हड़ताल में कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को अपना निर्णय वापस लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा। उन्होंने बताया विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने कार्यकर्ता और सहायिकाओं का वेतन बढ़ाया था। केंद्र सरकार ने भी वेतन वृद्धि के निर्देश दिए है।











 जुलाई से केंद्र सरकार का बढ़ाया हुआ वेतन मिलना था। लेकिन राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कार्यकर्ताओ के 1500 और सहायिका के 750 रुपए वेतन से कम कर दिए। एरियर्स राशि भी जारी नहीं की। शुक्रवार सुबह 11 बजे  से शनिवार शाम तक दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठी बुरहानपुर जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए एवं सहायिकाये  कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन हुआ। हड़ताल की सूचना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी खोले रखने के लिए स्थानीय स्तर पर उपाय करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 815 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। यहां 1600 से ज्यादा




कार्यकर्ता-सहायिका काम करती हैं।जिसमे प्रदेश महामंत्री कीर्ति बैरागी की उपस्थिति में अध्यक्ष सरला राउत,उपाध्यक्ष मंगला ठाकुर,सचिव कल्पना शिंदे,कोषाध्यक्ष शारदा नेरकर,महामंत्री रेखा काले,सेक्टर अध्यक्ष राधा पाटिल,मीरा गायकवाड़  प्रमिला महाजन एवं कार्यकर्ता तथा सहायिकाए उपस्थित थी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.