लायंस क्लब बुरहानपुर के नवीन कार्यकारिणी का संस्थापन समारोह सम्पन्न
बुरहानपुर मप्र (राजूसिंघ राठौड)लायंस क्लब बुरहानपुर के नवीन कार्यकारिणी का संस्थापन समारोह सम्पन्न
लायंस क्लब, बुरहानपुर के सत्र 2019-20 की नवीन कार्यकारिणी का संस्थापन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम सेवासदन महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर से पधारे लायन अतुल मित्तल (भू.पू. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), संस्थापन अधिकारी लायन डॉ. जवाहर बिहाणी (भू.पू. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), विषिष्ट अतिथि के रूप बुरहानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक लायन डॉ. आय.एल. मूंदडा (प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) एवं बडवाह से पधारे रीजन चेयरपर्सन लायन गुरदीपसिंह भाटिया थे।
लायन सुनील मित्तल ने अपने उद्बोधन में विगत वर्ष के कार्यकाल के विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों यथा वृक्षारोपण, अन्नम रक्षाम योजना, रक्तदान षिविर, निःषुल्क मधुमेह जांच षिविर, स्वच्छता एवं यातायात जागरूकता रैली, शीतल जल व्यवस्था, वृद्धाश्रम एवं मूक बधिर विद्यालय में निरंतर सेवा आदि के द्वारा बुरहानपुर के आम जनमानस में क्लब के प्रति सम्मान जागा है। इन्हीं कार्यों का सुपरिणाम है कि लायंस क्लब बुरहानपुर को सर्वश्रेष्ठ स्थायी गतिविधि पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस समारोह में संस्थापन अधिकारी लायन डॉ. जवाहर बिहाणी जी द्वारा नवागत अध्यक्ष लायन डॉ. एस.एम. तारिक, कोषाध्यक्ष लायन के. डी. पटेल, सचिव लायन ठा. आदित्य वीर सिंह एवं पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई साथ ही उनके कर्त्तव्यों से अवगत कराया।
मुख्य अतिथि लायन अतुल मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने सीमित जीवन में कुछ ऐसे कार्य करना चाहिए जो सदियों तक लोकोपयोगी रहे।
लायन गुरदीपसिंह भाटिया जी ने लायंस क्लब के सदस्यों से सेव वाटर एवं वृझारोपण के प्रति जागरूक किया।
प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. आय.एल. मूंदडा ने लायंस क्लब बुरहानपुर के समस्त सदस्यों को जल संकट की समस्या के निराकरण हेतु सेव वाटर एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष ला. डॉ. एस.एम. तारिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा और मैत्री को अपना ध्येय बनाने, हर व्यक्ति को कम से कम 5 पौधों का रोपण करने एवं जल संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करने की अपिल की।
इस अवसर पर लायन ला. दिनेष भाई शाह, श्रीमती किषोरी देवीसिंह ठाकुर, लायन तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक मंजूश्री ठाकुर, पूर्व मंत्री ला. डॉ. फिरोजाअली, ला. हमिद काजी, ला. मीना चौहान, ला. पुष्पा मूंदडा, ला. वल्लभदास शाह, ला. मिश्रीलाल जाजू, ला. सुरेन्द्रसिंह चौहान, ला. डॉ. राजेन्द्र चापोरकर, ला. आजम राही, ला. के.एम. गट्टानी, ला. रजनी गट्टानी, ला. हर्षितसिंह ठाकुर, ला. लक्ष्मण मित्तल, ला. हसमुखलाल जरीवाला, ला. सुनील मूंदडा, ला. डॉ. नरेन्द्र पंजराये, ला. डॉ. सुमित बोरले, ला. मनिषा बोरले आदि लायन सदस्य उपस्थित थे।
संस्थापन समारोह का सफल संचालन श्री भरत रावल ने किया एवं आभार लायंस क्लब बुरहानपुर के नवमनोनित सचिव लायन ठा. आदित्य वीर सिंह ने व्यक्त किया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं