A description of my image rashtriya news आज के असंतुलित होते पर्यावरण में संतुलन कायम रखने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक-महाजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज के असंतुलित होते पर्यावरण में संतुलन कायम रखने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक-महाजन


डोईफोड़िया(निलेश राठौड़)पर्यावरण संरक्षण में योगदान के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर गुलाई के भैया बहनो ने सोमवार को स्कूली मैदान में पौधारोपण किया। उनके इस प्रयास में शिक्षकों(आचार्य दीदियां)एवं विद्यालय प्रबंधन ने भी पूरा सहयोग किया। पौधारोपण के बाद बच्चों ने इन पौधों को पोषण एवं संरक्षण के लिहाज से एक एक पौधा गोद लिया है। यहां बच्चों ने बरगद पीपल और नीम के 51पौधे रोपे गए।
इस मौके पर विद्यालय संयोजक कैलाश महाजन ने बच्चों के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। आज के असंतुलित होते पर्यावरण में संतुलन कायम रखने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम सौ पौधे न केवल लगाने चाहिए, बल्कि वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वह हमेशा बच्चों में पर्यावरण का महत्व एवं इसके संरक्षण के उपायों से संबंधित संदेश देते रहना चाहिए।


विद्यालय प्रधानचार्य चंद्रकांत भोई ने बताया कि विद्यालय मे प्रत्येक बालक एवं बालिका ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी स्वयं ली है।विद्यालय के हर बालक के जन्मदिन पर  उसके द्वारा एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हे ही दी जाती है।जिससे आज के समय पर्यावरण की कमी से हो रही समस्या का समाधान किया जा सके। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है।आज के समय मे प्रकृति का जल स्तर निचे गिरते ही जा रहा है जिसका समाधान ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही किया जा सकता है।तथा पर्यावरण  मे फेल रही हानिकारक गैसों का प्रभाव कम करने के लिए वृक्ष का होना अती आवश्यक हो गया है।इन समस्या को ध्यान मे रखकर हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। पौधरोपण के बाद विद्यालय मे कहानी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे प्रत्येक बालक ने अपनी अपनी कहानी सुनाई प्रत्येक कहानी का उद्देश्य पेड़ की कटाई को रोकना था।इस दौरान संयोजक कैलास महाजन,राहुल पाटिल, संगीता हटकर,रूपाली महाजन ,सहित अन्य आचार्य परिवार मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.