नही मिल रहा विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया का लाभ
बुरहानपुर म.प्र(किशोर चौहान)-विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश प्रकिया में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ के छात्रो को प्रवेश प्रकिया का लाभ नही मिल रहा है। इस संबंध में विमुक्तघुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ के पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव ने जनजाति विभाग संचालक और सचिव म. प्र रमेश सेठे को व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर लिखित पत्र लिखकर छात्रों की समस्या से अवगत कराया है।
पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव ने बताया कि जो विद्यार्थी
विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति के है तथा उनके पास अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी जाती प्रमाण पत्र भी है लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे विद्यार्थियों जब ऑनलाइन काउंसलिंग हेतु आवेदन कर रहे है लेकिन
विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जाती का विकल्प नही आ रहा है जिससे छात्र छात्राओं को मजबूरी में अनुजाति या पिछड़ा वर्ग का विकल्प चुनना पड़ रहा है और विद्यार्थी शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ नही ले पा रहे है इसलिए मैंने विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ के सचिव को आवेदन देकर समस्या से अवगत करवाया है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं