A description of my image rashtriya news पत्रकार कल्याण संगठन ने किया नवागत कलेक्टर का स्वागत* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पत्रकार कल्याण संगठन ने किया नवागत कलेक्टर का स्वागत*

*पत्रकार कल्याण संगठन ने किया नवागत कलेक्टर का स्वागत*                                                                           




बुरहानपुर(राजूसिंघ राठौड) आज जिला संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में नवागत कलेक्टर राजेश कुमार कोल ने पत्रकारों से चर्चा करने हेतु बैठक आयोजित की जिसमे शहर की विभिन्न समस्याओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बेठक मे पत्रकारों ने अपना परिचय देते हुए शहर की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। तत्पश्चात पत्रकार कल्याण संगठन के बैनर तले नवागत कलेक्टर राजेश कुमार कोल का पत्रकारों ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष उमेश जंगाले पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि पत्रकारों को जहा कही भी शासन एवं प्रशासन की आवश्यकता पड़ेगी वह भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पत्रकार अशोक सोनी, महेश मावले, मुकेश पूर्वे, रंजीत परदेसी, रितेश बाविस्कर, हर्जित सिंग, राजबीर राठौड, अनिल महाजन, शारिक अख्तर, बंटी नागौरी, मोहम्मद वसीम, निलेश महाजन, निलेश सोनी, रविन्द्र पान्डे, श्याम सारवान व अन्य पत्रकार साथी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.