A description of my image rashtriya news आचार सहिंता बाद वाल्मिकी संगठन की बेठक मोन धारण कर 4 कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आचार सहिंता बाद वाल्मिकी संगठन की बेठक मोन धारण कर 4 कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि*



                   

बुरहानपुर (राजूसिंघ राठौड )मण्डी बाज़ार स्थित वाल्मीकि संगठन कार्यालय पर महिला मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें 100 से अधिक महिलाए शामिल हुई। बैठक में लंबित मांगे एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात वाल्मीकि संगठन के संस्थापक उमेश जंगाले ने सभी महिलाओं को लंबित मांगें मनवाने एवं समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु आश्वस्त किया।



 उन्होने कहा की वाल्मीकि संगठन के बेनर तले पुनः सामाजिक गतिविधियां प्रारंभ की जायेंगी। दो माह पूर्व लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण वाल्मीकि संगठन की गतिविधियां पर विराम था किंतु वर्तमान में आचार संहिता खत्म हो चुकी है। जिस हेतु समाज हित कार्यों के लिए पुनः गतिविधियां प्रारंभ करेंगे। बेठक पश्चात 4 दिन पुर्व गुजरात के वडोदरा की एक होटल का सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे 4 सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मृत्यु हो गई थी जिन्हे दो मिनिट का मोन धारण कर  श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित बेठक मे जसोदा बोयत, दीपा ढोलकर, सुनीता सुंगत, रूपाली जंगाले, पूजा घारु, गंगा चावरे, निर्मला सौदे, शिवानी बोयत, नीतू सोनवाल, सारदा गोहर, ज्योती कछ्वाय, आशा आदिवाल, पूजा पथरोल, आदी महिलाए उपस्तिथ थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.