विवाह की वर्षगांठ पर पति-पत्नी ने रोपे 11 पौधे
खकनार(किशोर चौहान)-बोदरली में अपने विवाह की वर्षगांठ पर दंपती ने 11 पौधे मुक्तिधाम और खेत मे रोपे। आशीष पाटिल ने अपने घर पर भी नर्सरी तैयार कर प्रतिवर्ष पौधरोपण अपने खेत मे लगाते है। पर्यावरण के लिए पूरा परिवार अपने जन्मदिन ,विवाहगांठ पर पौधरोपण करते आए हैं।
अपने खेत में पानी रोकने के लिए तालाब बनाने का संकल्प लिया है। वृक्ष गंगा अभियान से जुड़कर गायत्री परिवार के संजय राठौड़ के साथ मिलकर आशीष पाटिल और खुशबू पाटिल के साथ 10 युवा प्रतिसप्ताह श्रमदान करते है।गांव के ग्रामीणों के लिए इनका परिवार प्रेरणादायी है। आशीष पाटिल ने अपने जन्मदिवस पर बिल्वपत्र के बीज लगाए थे और आज शादी की पहली वर्षगांठ पर अपनी पत्नी खुशबू पाटिल के साथ उसी बीज से निकले 11 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका अदा की और नई पीढ़ी को एक अच्छा संदेश दिया।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं