A description of my image rashtriya news पेरालिगल वोलेंनटियर , जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष एवं मानव अधिकारी आयोग के जिला संयोजक श्री महेंद्र जैन ने कहा की हर फेक्ट्री कारखाने में मजदूरो - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पेरालिगल वोलेंनटियर , जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष एवं मानव अधिकारी आयोग के जिला संयोजक श्री महेंद्र जैन ने कहा की हर फेक्ट्री कारखाने में मजदूरो

बुरलहानपुर नि.प्र.(राजू राठौड)- लराष्ट्रिय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्रीमान वीरेन्द्र एस पाटीदार के मार्गदर्शन में एतिहासिक जिला पर्यटन नगरी बुरहानपुर में स्थित टेक्समो पाइप फेक्ट्री में आज दिंनाक 24/05/2019 शुक्रवार को मजदूरो के अधिकार एवं कर्त्यव्य , मध्यस्तता , व्हीकल एक्ट , महिलाओ के अधिकार एवं सुरक्षा से सम्बंधित विषयों पर विधिक साक्षरता कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं भारतीय मूल की अंतर्राष्ट्रीय मानव सेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई l उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के अपर जिला न्यायाधीश / सचिव श्रीमान बी एस रावत , मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट श्रीमान अनिल चौहान , जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ,पेरालिगल वोलेंनटियर , जायंट्स ग्रुप अध्यक्ष एवं मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक श्री महेंद्र जैन , पेरालिगल वोलेनटियर डॉ फोजिया सोडावाला के साथ साथ टेक्समो फेक्ट्री के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी के पी ए अमित शाह , होल टाइम डायरेक्टर श्री विजय प्रसाद पप्पू , एच आर मेनेजर मिस करिश्मा गुप्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में फेक्ट्री के कर्मचारी व् अधिकारी उपस्थित थे l 


                             कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर जिला न्यायाधीश / सचिव श्रीमान बी एस रावत ने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का ही यह कार्य है की समय समय पर कार्यशालाओ के माध्यम से जनहित में संचालित विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओ को जन जन तक पहुचाया जाए जिससे पात्रधारी लाभान्वित हो सके l श्री रावत ने कहा की मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत समस्त प्रकार के वाहन चालको के पास में ड्राइविंग लायसेंस , गाडी का बिमा एवं गाडी के समस्त कागजात होना जरुरी है l जिससे विपरीत परिस्थिति के समय यह कागजात बहुत कारगार साबित होते है जिससे परेशानियों का सामना नही करना पड़ता है l आपने कहा की महिलाओ को अपने अधिकार के प्रति हमेशा सजग रहकर एक कुशल गृहणी के कर्तव्य का निर्वहन करना है l आपने कहा की लोक अदालत में प्रकरण के निराकरण से दोनों पक्षों में ना किसी की जीत ना किसी की हार होती है l 




                                  कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट श्रीमान अनिल चौहान ने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओ जैसे विधिक सहायता , मध्य्स्यतता , लोक अदालत , पीड़ित प्रतिकर योजना , आदि का लाभ आम जन को उठाना चाहिए l आपने कहा की लोक अदालतों में प्रकरणों का निराकरण करवाने से मानसिक त्रास , समय की बचत व् धन की बचत होती है विधिक सहायता में जिन व्यक्तियों की और से न्यायलय में पक्ष समर्थन हेतु अधिवक्ता नही होता है और वह धन अभाव के कारण अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ होते है उन्हें निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जाता है l श्री चौहान ने कहा की कुछ प्रकरणों में मध्यस्तता की अपनी एक अहम् भूमिका होती है l जिस प्रकरण में मध्यस्तता के कारण दोनों पक्षों की सहमती से जो प्रकरण का निराकरण होता है वहा पर दोनों पक्षों में प्रकरण के निराकरण के साथ साथ प्रेम भाव बना रहता है l 




                              कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ने कहा की इस देश के रहने वाले प्रत्येक नागरिक को संविधान के प्रति अपने क्या अधिकार एवं कर्त्यव्य है इसकी जानकारी का ज्ञान होना चाहिए और इसी लिए ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन जन तक जानकारी पहुचाने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा किया जाता है l 




                              कार्यशाला को संबोधित करते हुए पेरालिगल वोलेंनटियर , जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष एवं मानव अधिकारी आयोग के जिला संयोजक श्री महेंद्र जैन ने कहा की हर फेक्ट्री कारखाने में मजदूरो को , अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने अधिकार एवं कर्त्यव्य के बारे में जानकारी होना चाहिए l श्री जैन ने कहा की फेक्ट्री या कारखाना मालिक कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को अपना समझ कर उनका ध्यान रखेगा तो कार्य करने वाले सभी व्यक्ति भी फेक्ट्री हित में कार्य को क्रियान्वित कर अपने आप को सुरक्षित सा महसूस करेंगे l 

                           कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कपिल अग्रवाल द्वारा किया गया l उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के जिला विधिक सहांयता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ने दी l 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.