विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ने किया पत्रकारों का सम्मान*
( बुरहानपुर राजू राठौड एडिटर इन चीफ) 3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह द्वारा पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात बुरहानपुर के पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट किए। तत्पश्चात ठा. सुरेंद्र सिंह ने
पत्रकारों को आगामी लोकसभा चुनाव मे मतदान करने की शपथ भी दिलाई पत्रकार कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन कहां की जिले में पत्रकार भवन नहीं होने के कारण पत्रकारों को काम करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने विधायक से भव्य पत्रकार भवन बनवाने की मांग की जिस पर
विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही पत्रकार भवन बनवा कर देंगे। विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारों को जो कोई भी समस्या हो वह मुझे कभी भी बता सकते हैं वह समस्या निजी, परिवार, या वार्ड से हो उसका
निराकरण अवस्य करेंगे। आयोजन पश्चात ठा. सुरेंद्र सिंह ने स्वयं के हाथों से पत्रकारों को भोजन भी परोसा और सभी को साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर राम प्रकाश जायसवाल, मुकेश पुर्वे, उदय वर्मा, रंजीत परदेशी, विकास ठाकुर ,अरविंद पटेल, बंटी नागौरी, संजय वारुडे, महेश मावले, उमेश जंगाले, राजू राठोड, मो. वसिम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं