A description of my image rashtriya news वाल्मीकि संगठन की नेपा एवं खकनार तहसील का संयुक्त रूप से कार्यकारिणी का गठन हुआ।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वाल्मीकि संगठन की नेपा एवं खकनार तहसील का संयुक्त रूप से कार्यकारिणी का गठन हुआ।*

*वाल्मीकि संगठन की नेपा एवं खकनार तहसील का संयुक्त रूप से कार्यकारिणी का गठन हुआ।*



                                                                       बुरहानपुर। वाल्मीकि संगठन की नेपा एवं खकनार तहसील का संयुक्त रूप से महिला मंडल एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। तत्पश्चात संस्थापक उमेश जंगाले ने नवागत पदाधिकारियों की घोषणा की एवं शपथ विधि व स्वागत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें नेपा से तहसील मार्गदर्शक अशोक मुंशी करोसिया, संरक्षक संत श्री जीवन दास माहौर, नेपा अध्यक्ष मनोहर दावरे, उपाध्यक्ष मनीष मकवाने, दीपक कलोसिया, जितेंद्र नाहर, सचिव भूपेंद्र कटारिया, महासचिव राजेश माहौर, मनोज सारसर, 



विजय बारसे, महामंत्री नितेश चौहान, मंत्री सुमित कलोसिया, सह सचिव भूषण लाहौरे, प्रकाश चौधरी, को नियुक्त किया गया। इसी कड़ी में नेपा तहसील महिला मंडल का भी गठन किया जिसमें अध्यक्ष रत्ना माला सारसर, उपाध्यक्ष रीना धौलपुरे, संगीता बोधे, सचिव कृष्णा चौहान, सह सचिव लक्ष्मी सुनगत, संतोष सुनगत, सहित नेपा तहसील में 200 से अधिक महिला पुरुषों ने सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात खकनार तहसील अध्यक्ष पवन तेजी, उपाध्यक्ष सचिन पारोचे, सचिव अजय तेजी, महामंत्री प्रकाश चनाल, महासचिव लखन चावरे, महिला मंडल में अध्यक्ष किरण तेजी, उपाध्यक्ष रेखा पारोचे, 



सचिव मनीषा तेजी, महासचिव जयश्री पारोचे, सह सचिव रायश्री तेजी, सहित 50 से अधिक खकनार के महिला पुरुषों ने सदस्यता ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नियुक्ति पर नवागत पदाधिकारियों ने एक दूसरे का पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्थापक उमेश जंगाले, अतिथि सुमेर जंगलिया, सचिव रूपेश कछवाए, उपाध्यक्ष नितिन डूलगुज, उपाध्यक्ष अनिल पारोचे, महासचिव कमल बोयत एवं  वाल्मीकि संगठन महिला मंडल अध्यक्ष दीपा डोलकर, उपाध्यक्ष गंगा चावरे, सचिव पूजा घारू, उपाध्यक्ष सुनीता सुनगत, उपाध्यक्ष मीना शोदे का फूल माला से स्वागत किया।

राष्ट्रीय न्यूज़

खबरे देश प्रदेश की

चीफ एडिटर

राजू राठौड

9424525101,6260601991


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.