शहीद जवानों के परिजनों के लिए वाल्मीकि महिला मंडल ने आर्थिक सहायता दी*
*शहीद जवानों के परिजनों के लिए वाल्मीकि महिला मंडल ने आर्थिक सहायता दी*
बुरहानपुर। वाल्मिकी संगठन महिला मंडल द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए देश के जांबाज शहीद जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता करने हेतु महिला मंडल की पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से धनराशि एकत्रित कि। तत्पश्चात शहीद जवानों को नमन कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। संस्थापक उमेश जंगाले ने कहां कि भारत सरकार को पाकिस्तान की
कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत से देश को क्षति पहुंची है जिससे लोगों में रोष है। वाल्मीकि महिला मंडल की जिला अध्यक्ष दीपा डोलकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने जांबाज शहीद जवानों को याद कर 2 मिनट का मौन धारण किया। एकत्रित की धनराशि को उच्चाधिकारियों को जमा कराई। संगठन के लोगों ने अन्य लोगों से भी शहीदों के परिवार की मदद में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर दीपा डोलकर, पूजा घारू, गंगा चावरे, जसोदा बोयत, सुनीता सुंगत, अंजनी
सिसवाल, नीतू सोनवाल, शारदा गोहर, आशा करोसिया, मीना सोदे, निर्मला सोदे, नीतू चनाल आरती घारू, मीरा हीरे कंचन घारू, सारिका पारोचे, कमला चावरे, गोरी हंसकर, सुरेखा कंडारे, शिवानी बोयत , कोकिला चावरे, चंदा खरे, सहित 100 से अधिक महिला श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुई।
राष्ट्रीय न्यूज़
खबरे देश प्रदेश की
चीफ एडिटर
राजू राठौड
6260601991,9424525101
कोई टिप्पणी नहीं