A description of my image rashtriya news वाल्मीकि संगठन की शाहपुर तहसील महिला मंडल एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन हुआ।* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वाल्मीकि संगठन की शाहपुर तहसील महिला मंडल एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन हुआ।*

*वाल्मीकि संगठन की शाहपुर तहसील महिला मंडल एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन हुआ।*       



                                                                बुरहानपुर। वाल्मीकि संगठन शाहपुर तहसील महिला मंडल एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन संयुक्त रूप एवं सर्वसम्मति से किया गया। तत्पश्चात संस्थापक उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि। संगठन का मूल उद्देश्य समाज को संगठित कर समाज का सर्वांगीण विकास करना एवं समाज जनो के साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, व दरिद्रता को पूर्ण रूप से खत्म करना है। इसके पश्चात संस्थापक जंगाले ने नवागत पदाधिकारियों की घोषणा की एवं शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। 




जिसमें शाहपुर सहित इच्छापुर, दापोरा, चापोरा,  बमबाड़ा व अन्य ग्राम पंचायतों के समाज जन संगठन से जुड़े। तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष गोविंद चावरे, उपाध्यक्ष रवि कंडारे, राकेश चोहान, सचिव आकाश जावा, महामंत्री सागर जावा, मंत्री चेतन कंडारे, सह सचिव सुभम जावा, अजय आदिवाल, शिवा खराले, सदस्य मुकेश चोहान, दिलीप हंसकर, गौरव जावा, विक्की खराले, अर्जुन हंसकर, संजू सारवान, राहुल जावा, विनोद चोहान, सूरज खराले, भीमा सारवान, जितेंद्र चांगरे, अर्जुन चोहान व इसी कड़ी में  महिला मंडल शाहपुर तहसील अध्यक्ष कमला चावरे, सचिव भारती चौहान, उपाध्यक्ष गोरी 




हंसकर, ललिता सारवान, सह सचिव सुरेखा कंडारे, सुशीला जावे, भारती जावे, लीला हंसकर, मंत्री सोनम चावरे, महामंत्री रानू हंसकर, एवं सदस्ययो में गीता सारवान, लक्ष्मी सारवान, रमा खराले, सुमन आदिवाल, कल्पना हंसकर, सीता सारवान, चंदा चांगरे, रानी चांडाले, संगीता पथरोल, लच्छू सुनगत, सुमन चौहान, पूनम चौहान, मंगला कंडारे, के साथ साथ 100 से अधिक महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने  संस्थापक उमेश जंगाले सचिव रूपेश कछवाए, उपाध्यक्ष अनिल पारोचे का फूल माला से स्वागत किया।

राष्ट्रीय न्यूज़

खबरे देश प्रदेश की

चीफ एडिटर

राजू राठौड

9424525101,6260601991

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.