वाल्मीकि संगठन के प्रयासों से निगम सफाई कर्मचारियों को आज से विभिन्न अवकाश दिए जाएंगे*
*वाल्मीकि संगठन के प्रयासों से निगम सफाई कर्मचारियों को आज से विभिन्न अवकाश दिए जाएंगे*
बुरहानपुर। कल नगर पालिक निगम कार्यालय में निगमायुक्त पवन सिंह ने सेक्टर अधिकारियों और सुपरवाइजर की बैठक ली जिसमें वाल्मीकि संगठन की प्रमुख मांग विभिन्न अवकाश पर चर्चा की गई जिस पर आयुक्त पवन सिंह ने आज रविवार से सफाई कर्मचारियों को अवकाश देने के निर्देश सेक्टर अधिकारीयो और सुपरवाइजरो को दिए। वाल्मीकि संगठन संस्थापक उमेश जंगाले ने बताया कि वर्षों से नगर पालिक निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अवकाशो से वंचित रखा गया था। लेकिन वाल्मीकि संगठन के प्रयासों से यह कार्य सफल हो पाया। आज से सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक रविवार सहित गोगा नवमी पर्व, महर्षि वाल्मीकि जयंती, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, को भी अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठेकेदारी पद्धति में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भी साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा किंतु इन्हें रविवार छोड़कर किसी अन्य दिन पूरा अवकाश दिया जाएगा। कर्मचारियों मे अवकाश की खबर सुनकर से खुशी की लहर दिखाई दे रही है। क्योंकि वर्षों से सफाई कर्मचारियों को किसी भी दिन पूरा अवकाश नहीं दिया गया था। वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वाल्मीकि समाज के प्रत्येक वार्ड में जाकर समाज जन को होने वाले विभिन्न अवकाश की जानकारी दी। विभिन्न अवकाश देने पर कर्मचारियों ने निगमायुक्त पवन सिंह एवं निगम महापौर अनिल भोसले का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। बैठक में वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारियों में संस्थापक उमेश जंगाले, कन्हैया संगेले, रूपेश कछवाए, नितिन डूलगूज, रवि शिंगोतिया, अनिल गोगले, अजय उज्जैनवाल, कमल बोयत, अनिल पारोचे, गोविंदा करोसिया, अक्षय हिंडोले सहित आदि साथी उपस्थित थे।
कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड में जाकर अवकाश की जानकारी देते हुए वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारी
राष्ट्रीय न्यूज़
चीफ इन एडिटर
राजू राठौड
9424525101
6260601991
कोई टिप्पणी नहीं