अर्वाचीन इंडिया स्कूल में मना पतंग महापर्व*
*अर्वाचीन इंडिया स्कूल में मना पतंग महापर्व*
बुरहानपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर के बहुप्रतिष्ठित स्कूल अर्वाचीन इंडिया में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों ने अप्रतिम उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थी स्वनिर्मित पतंग एवं डोर लेकर आए। कुछ पतंगों पर सुंदर संदेश एवं
सुक्तियाँ भी लिखी गई थी। इस पतंग महोत्सव का आयोजन विद्यालय के अभिरुचि केन्द्र प्रभारी श्रीमती अंजलि पिंपलीकर के सफल मार्गदर्शन में हुआ। विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें मकर संक्रांति, लोहड़ी, बीहू एवं पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि हमारे ये पर्व हमें हमारी सभ्यता और संस्कृति से जोड़ते हैं साथ ही हमें हमारे देश के कृषकों के प्रति आदर दिखाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। संस्था निदेशक अमित मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों को भी
समस्त सांस्कृतिक पर्वों की बधाई प्रेषित की। उन्होंने बच्चों को अनुशासित एवं सुरक्षित रूप से पतंग महोत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय की उपप्राचार्य श्रीमती प्रतिभा पटेल ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उत्तरायण पर्व का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पतंग हमें शिक्षित करती है कि हमारे उद्देश्य एवं उपलब्धि भले ही कितनी भी ऊँची हो किन्तु अनुशासन रुपी डोर का साथ हमें कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इसी में जीवन की सार्थकता है।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, संदीप श्रीवास्तव, अपर्णा नागर, सुनयना पटेल, नंदलाल पाटिल, संजय महाजन, मनीष जोशी आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
चीफ इन एडिटर
राजू राठौड़
9424525101,6260601991
दिनांक:- 16 जनवरी 2019
मिर्जा राहत बेग
कोई टिप्पणी नहीं