A description of my image rashtriya news मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का जिले मे आयोजन कर जिला प्रशासन ने प्रदेश के दूसरे जिलों को पछाड़ते हुये - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का जिले मे आयोजन कर जिला प्रशासन ने प्रदेश के दूसरे जिलों को पछाड़ते हुये

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का जिले मे आयोजन कर जिला प्रशासन ने प्रदेश के दूसरे जिलों को पछाड़ते हुये

 स्थान = कौशाम्बी  उ प्र

280 जोड़ों को परिणय सूत्र मे बँधवाने का शुभ काम किया है| परिणय सूत्र मे बंधने वाले 04 मुस्लिम जोड़े भी शामिल है| जिनका मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह पढ़ाया गया| समूहिक विवाह मे शादी रचाने वाले सभी जोड़ो का मौके पर ही विवाह पंजीकरण कर उन्हे प्रमाण पत्र सौपे गए| जिला प्रशासन ने उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को परिवार नियोजन से संबंधी किट तोहफे मे दिया हैं| इसके अलावा पात्र नवदंपत्तियों को शौचालय भी गिफ्ट किए गए|


 जिलाधिकारी व जिले के सांसद सहित जिले के तीनों विधायकों ने सरकार के इस आयोजन मे मेजबान की भूमिका निभाते हुये वर-वधू को आशीर्वाद दिया| 


- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कौशांबी जिले ने सफल आयोजन करते हुये 280 दंपत्तियों को सात जन्मों के लिए एक दूजे का बना दिया| प्रदेश मे अब तक जिन जिलों मे मुख्यमंत्री समूहिक विवाह हुये हैं उनमे से कौशांबी की संख्या सबसे अधिक होने का दावा किया जा रहा है| जिला मुख्यालय के डायट मैदान मे आयोजित इस वैवाहिक समारोह मे 560 युवक-युवतियों ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर व एक दूसरे को वरमाला पहना कर सात जन्मो तक साथ निभाने का वादा किया| इसी तरह 04 मुस्लिम जोड़ों ने एक दूसरे को कुबूल कर जन्मो जन्मांतर का साथ निभाने का वादा कर दूसरे के हो गए| समूहिक विवाह मे सात फेले लेने वाले व निकाह करने वाले युवाओं ने सरकार के इस पहल को दिल से सराहा| 

 मौलाना 



  सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे जिला प्रशासन ने वधू पक्ष पूरा दायित्व निभाते हुये सभी कम विधि विधान से सम्पन्न करवाया| एक ही प्रांगड़ मे एक साथ वैदिक मंत्रों व कुरान की आयतों का उच्चारण हुआ तो ऐसा लगा मानों सामाजिक एकता की धारा बह रही है| जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ इंद्र सेन सिंह कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल व चायल विधायक संजय गुप्ता ने सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया| डीएम ने बताया कि समूहिक विवाह मे शादी करने वाले सभी 280 जोड़ों की शादी का मौके पर ही पंजीयन कराया गया| सभी जोड़ो को 20 ,20 हजार रुपया खाते में दिया गया साथ ही परिवार नियोजन का ध्यान रखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने सभी जोड़ों को एक एक किट उपहार मे दिया|  इसके अलावा चांदी के जेवराज समेत लगभग 04 हजार के उपहार जिला प्रशासन की ओर से दिये गए| अनुसूचित जाति के जोड़ो को गैस सिलेंडर दिया गया है।


मनीष कुमार वर्मा

 (डीएम कौशांबी)


अरविंद तिवारी की रिपोर्ट

**राष्ट्रीय न्यूज़ चीफ एडिटर **राजुराठौड*

9424525101



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.