A description of my image rashtriya news भोपाल में सुनील शेट्टी से मुलाकात! मध्यप्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री, पर्यटन और स्टार्टअप को लेकर हुई अहम चर्चा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भोपाल में सुनील शेट्टी से मुलाकात! मध्यप्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री, पर्यटन और स्टार्टअप को लेकर हुई अहम चर्चा

भोपाल में सुनील शेट्टी से मुलाकात! मध्यप्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री, पर्यटन और स्टार्टअप को लेकर हुई अहम चर्चा

भोपाल। भोपाल निवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप क्षेत्र में नए अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

भेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, विविध लोकेशन और देश के केंद्र में स्थित होने की विशेषता का उल्लेख करते हुए प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए आदर्श स्थान बताया।

मध्यप्रदेश में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने, पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने और युवाओं के लिए स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार एवं अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

यह सौजन्य भेंट मध्यप्रदेश को फिल्म, पर्यटन और उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की संभावनाओं की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.