A description of my image rashtriya news कलेक्टर विवेक कुमार ने खुद किया रक्तदान, बाल दिवस पर बच्चों को बांटे उपहार; जिला अस्पताल में दिया मानव सेवा और संवेदनशीलता का संदेश! - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कलेक्टर विवेक कुमार ने खुद किया रक्तदान, बाल दिवस पर बच्चों को बांटे उपहार; जिला अस्पताल में दिया मानव सेवा और संवेदनशीलता का संदेश!

कलेक्टर ने किया रक्तदान, बच्चों को भेंट किए उपहार

जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

बुरहानपुर- जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर  विवेक कुमार ने स्वयं रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरक संदेश दिया। 

उन्होंने अन्य रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। 

शिविर में एलडीएम श्री अक्षय शर्मा सहित अन्य जागरूक नागरिकों ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर  विवेक कुमार ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से रक्तदान की प्रक्रिया, रक्त संग्रहण तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। 
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। 

प्रत्येक जागरूक नागरिक को इस मानवीय कार्य में सहभागी बनना चाहिए।

 इसी कड़ी में बाल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को उपहार भी भेंट किए तथा शुभकामनाएं दीं।

 इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर.के. वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.