A description of my image rashtriya news शहर को जाम से राहत दिलाने पुलिस का एक्शन प्लान, ऑटो यूनियन के साथ बैठक में यातायात सुधार पर मंथन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

शहर को जाम से राहत दिलाने पुलिस का एक्शन प्लान, ऑटो यूनियन के साथ बैठक में यातायात सुधार पर मंथन

बुरहानपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस और ऑटो यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक

ऑटो यूनियन अध्यक्ष हर्षित ठाकुर और यातायत पुलिस ने ऑटो चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की

बुरहानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाने के उद्देश्य से शनिवार को यातायात पुलिस और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑटो यूनियन अध्यक्ष हर्षित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही यातायात थाना प्रभारी राजेश बरवाल, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुशवाहा और DSP अखिलेश मिश्रा भी मौजूद रहे।बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों को कम करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ऑटो चालकों से वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने, नियमानुसार OK पास लगाने और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े नहीं करने की अपील की गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर शहर में जाम की स्थिति रोकने पर जोर दिया गया।RTO राजेश गुप्ता ने भी सभी ऑटो चालकों से अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने की अपील की।ऑटो यूनियन अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने कहा कि ऑटो चालक शहर की यातायात व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सभी चालकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑटो यूनियन का उद्देश्य चालकों के हितों के साथ-साथ शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहयोग करना है। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनाकर ऑटो चालकों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ऑटो चालक निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस और ऑटो यूनियन ने आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाने में सहयोग करने की अपील की।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.