A description of my image rashtriya news नगर परिषद शाहपुर में दीपावली के अवसर हाई मास्क लाइट का भव्य शुभारंभ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नगर परिषद शाहपुर में दीपावली के अवसर हाई मास्क लाइट का भव्य शुभारंभ

नगर परिषद शाहपुर में दीपावली के अवसर हाई मास्क लाइट का भव्य शुभारंभ 
बुरहानपुर (शाहपुर)। नगर परिषद शाहपुर के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ा । दीपावली के शुभ अवसर पर नगर के 15 वार्डो में मुख्य चौराहे पर आज अत्याधुनिक हाई मास्क लाइट का उद्घाटन बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी के करकमलों द्वारा किया गया । विधायक दीदी ने बटन दबाकर हाई मास्क लाईट का शुभारंभ कर नगर को समर्पित किये, तो पूरा क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमगा उठा । 

स्थानीय नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया । इस अवसर पर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा, "अंधेरा हटेगा, विकास चमकेगा" "शाहपुर मेरे दिल में बसता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में शाहपुर को एक आदर्श नगर बनाना हमारा संकल्प है। यह हाई मास्क लाइट सिर्फ लाइट नहीं, बल्कि सुरक्षा और विकास की रोशनी है। अब हमारी माताओं-बहनों को रात में आवागमन में आसानी होगी, व्यापारियों का व्यापार देर तक चलेगा।"
नगर परिषद अध्यक्ष ने जताया आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि नगर में 15 स्थानों पर हाई मास्क लाइटें स्वीकृत हुई हैं, जिसकी कुल लागत 46.50 लाख रुपये है । इससे नवीन बस स्टैंड, कन्या स्कूल के पास, बड़ा बाजार, बम्भाडा फाटा, ज्योतिबा फुले, कोदरी चौराहा, कोदरी मंदिर परिसर, अमरावती नदी घाट, मेला घाट, प्रजापति मोहल्ला, महादेव मंदिर, शिवाजी महाराज प्रतिमा, नाचंखेडा फाटा, कालूशा बाबा दरगाह आदि स्थानों रोशनी की समस्या समाप्त होगी । 
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, पार्षद श्री अशोक निकम, श्री किशोर देशमुख, शेख जब्बार, शेख साकिर हाजी, श्री ताजुद्दीन शेख युसूफ, श्री पवन बडोले, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोपाल चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय दौड़े, श्री विनोद चौधरी, श्री मुकेश बुनगाल एल्डरमैन श्री राजाराम अटोलकर, श्री प्रकाश महेश्री, श्री रमेश चोपड़े, श्री रवि जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री काशिनाथ डामरे, श्री रामभाऊ सोनवने, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आकाश राखोंड़े, जनप्रतिनिधि श्री प्रकाश कोचुरकर, श्री जगन्नाथ महाजन, श्री सुभाष बुन गाल, श्री किसना महाजन, श्री मनोज चौधरी, श्री नरहरी दीक्षित, श्री योगेश महाजन, गणमान्य नागरिक, नगरवासी श्री मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, श्री जगन्नाथ महाजन, श्री अभिशेख जवरे, श्री चेतन महाजन नगर परिषद् के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे !

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.