राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न।
बुरहानपुर/-भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई कि विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर के एक तथा विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर के दो मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किए जाने का प्रस्ताव है।
इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक में प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा भी की गई।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें