A description of my image rashtriya news खकनार में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

खकनार में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

खकनार में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

बुरहानपुर। त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए खकनार पुलिस ने स्टंटबाजी, तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। संबंधित वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

खकनार पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने, तेज आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करने, स्टंटबाजी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील: युवा सड़क पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

#KhaknarPolice #BurhanpurPolice #TrafficRules #StuntDriving #RoadSafety #TrafficViolation #PoliceAction #RoadSafetyAwareness #MadhyaPradeshPolice #Burhanpur #RashtriyaNews

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.